Hot News

Viral Video: हाथियों का ‘वॉटर पार्क’, नदी में अठखेलियां करते गजराज, आवाज से मोह लिया सबका मन

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है. ऐसे में कई वीडियो अतरंगी होते हैं, तो किसी को देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसे देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. ये वायरल वीडियो दो हाथियों का है, जो नदी में न सिर्फ अठस्पोर्ट्सियां कर रहे हैं बल्कि खुशी में आनंदमयी आवाजें भी निकाल रहे हैं. ऐसे में उनकी चंचल हरकतें इंटरनेट पर लोगों को खूब भा रही है.

AI में भी है दिल! बबलू बंदर के व्लॉग्स में छिपा इमोशन और मजा, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

कहां का है ये वीडियो

नदी में स्पोर्ट्सते हाथियों का ये प्यारा वीडियो थाईलैंड की एक नदी का है. ये वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर थाईलैंड के सेव एलीफेंट फ़ाउंडेशन (Save Elephant Foundation) के फाउंडर लेक चैलर्ट ने पोस्ट की है. फाउंडर द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे दो हाथी नदी में मौज-मस्ती कर रहे हैं. साथ में उछल-कूद कर रहे हैं. इंसानों की तरह एक-दूसरे पर सूंड से पानी डाल रहे हैं, तो कभी अपने कानों को फड़फड़ा रहे हैं. वहीं, फाउंडर ने वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में भी लिखा है कि, “वॉल्यूम बढ़ा कर इस वीडियो को देखें, आपको हाथियों का खुशनुमा गाना सुनाई देगा.”

हाथियों की मस्ती भरी आवाज ने खींचा सबका ध्यान

नदी के बहते पानी में स्पोर्ट्सते दोनों हाथी कभी पानी में छलांग लगाते, तो कभी सूंड से पानी एक-दूसरे पर उछालते. लेकिन इस वीडियो को और खास बनाने का काम उनकी मस्ती भरी आवाज ने किया है. दोनों हाथी बहते पानी में मस्ती से स्पोर्ट्सते हुए चिंघाड़ रहे हैं, कभी कान फड़फड़ा रहे हैं. हाथियों की ये आवाज पूरे वीडियो को और भी खुशनुमा बना रही है.

लोग कर रहे कमेंट

वहीं, इंटरनेट पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 17 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही कमेंट सेक्शन में लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, “क्या खूबसूरत आवाज है, प्राकृतिक संगीत से कम नहीं है यह.” दूसरे यूजर ने लिखा है कि, “यह दुनिया की सबसे प्यारी आवाज है. इसने तो मेरी सुबह बना दी.” वहीं, तीसरे यूजर ने कविता के रूप में लिखा है कि, “बहते नदी के पानी की आवाज के बीच संतोष भरी गड़गड़ाहट और खुश तुरही, कानों का खुशी से फड़फड़ाना… इससे बेहतर क्या हो सकता है! इस खूबसूरत पल को साझा करने के लिए धन्यवाद!”

”हम हैं बिहारी, थोड़ा लिम्मिट में रहिएगा…”, वर्दी में स्त्री सिपाही का वीडियो हुआ वायरल

The post Viral Video: हाथियों का ‘वॉटर पार्क’, नदी में अठस्पोर्ट्सियां करते गजराज, आवाज से मोह लिया सबका मन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top