नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर । अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता मे अनुंडल स्तरीय बैठक आयोजित किया गया। इसमे शामिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (1), (2) अनुमंडल अन्तर्गत सभी थाना अध्यक्ष अनुमंडल दण्डाधिकारी सभी दल के जनप्रतिनिधी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। अनुमंडल पदाधिकारी ने इस बैठक मे मुख्य रूप से निर्देश दिये।
(1) बिना लाइसेंस जुलूस निषेध- ताजिया जुलूस अपने थाने से अनुमति लेकर ही निकाले जाएगे।(2) लाइसेंस उन शर्त पर जारी होगी जो पूर्व वर्षो मे थी।(3) अफवाह या संद्धिगध गतिविधिया मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचना दे। बैठक में मुहर्रम जुलूस की योजना रूट समय आदि का समन्वय किया गया धार्मिक भावनाओ को सम्मान और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के सुक्षाव दिये गये।


