Hot News

जल सहिया ने बकाया मानदेय भुगतान का मुद्दा उठाया

हैदरनगर. प्रखंड सभागार में बुधवार को स्वच्छता टीम की विशेष बैठक हुई. इसमें कई माह में लंबित मानदेय बकाया के भुगतान का मुद्दा उठाया है. इसमें शामिल आरती देवी, गीता देवी, रिंकी देवी, निर्मला देवी, गीता विश्वकर्मा, रीता देवी, रुपा देवी, सरिता, संजू, सबीना खातून, शगुफ्ता सुल्ताना, मंजू देवी, सुनैना, सलिला, नीलम देवी, विभा सहित अन्य सभी जलसहियाओं ने कहा कि मानदेय नही मिलने से जीविकापार्जन करने में काफी परेशानी हो रही है. जल संकट की समस्या के निदान कराने को लेकर उनकी रिपोर्ट पर हरसंभव समाधान कराने में सक्रिय भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि जल सहिया स्वच्छता सहित कई जनहित कार्यों के प्रति कई जागरूकता अभियान को गति देने में महत्ती भूमिका निभाती है. फिर भी मानदेय का भुगतान लंबित रखना कहीं से भी उचित नहीं है. मौके पर प्रखंड समन्वयक हरसू कुमार दयानिधि ने कहा कि मानदेय भुगतान नही होने का मामले को विभागीय उच्चाधिकारियों को संज्ञान में दिया गया है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य शैलू जयसवाल, गुलशन आरा,फरहाना खातून, राजीव शर्मा, गुप्तेश्वर पांडेय, मुखिया नाजमा खातून, शहनाज परवीन, सुदर्शन राम, कमल कुमार पासवान,नावाजिश खान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post जल सहिया ने बकाया मानदेय भुगतान का मुद्दा उठाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top