Hot News

Viral Video: काले और भूरे कुत्तों का गैंगवार, वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिसे देखकर सिर्फ हंसी आती है. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है. ट्रेंड कर रहे वीडियो में दिख रहा है कुत्तों का दो ग्रुप आपस में भिड़ा हुआ है. दोनों ओर से कुत्ते एक दूसरे पर हमला करने की तैयारी में हैं. दोनों दल में करीब चार से पांच कुत्ते हैं. दोनों ओर के कुत्ते एक दूसरे पर भौंक रहे हैं. वीडियो देखने से लग रहा है कि किसी भी समय दोनों दल के कुत्ते एक दूसरे पर अटैक कर देंगे.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुत्तों का दो दल है. एक दल के सभी कुत्ते काले रंग के हैं, जबकि दूसरे दल के कुतें भूरे रंग के हैं. दोनों दल एक दूसरे पर हमला करने के लिए लगातार भौंक रहे हैं. दलों में कुत्तों की संख्या भी लगभग समान है. शायद इलाके के विवाद में दोनों दल आमने-सामने हो गए हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक साढ़े 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है. कई यूजर्स ने वीडियो को नेतृत्व और जात पात से जोड़ा है. एक यूजर ने लिखा ‘हम काले हुए तो क्या रेबीज वाले हैं.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘ये डॉग गैंग रात को और भी ख़तरनाक हो जाती है ,और सबसे ज्यादा खतरा बाइक वालों को होता है.’ कई यूजर्स ने इमोजी और इमेज डालकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

The post Viral Video: काले और भूरे कुत्तों का गैंगवार, वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top