Hot News

IBPS SO Recruitment 2025: बैंक में Sarkari Naukri का मौका, IT, Law और ये कैंडिडेट करें आवेदन

IBPS SO Recruitment 2025 Posts in Hindi: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है. IBPS (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन) ने प्रशासनी बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यहां आप IBPS SO Recruitment 2025 के बारे में डिटेल देखें.

IBPS SO Recruitment 2025: किन बैंकों में होगी नियुक्ति?

इन पदों के जरिए जिन बैंकों में भर्ती की जाएगी, उनमें शामिल हैं:

  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • केनरा बैंक
  • सेंट्रल बैंक
  • इंडियन बैंक
  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक
  • यूको बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया.

IBPS SO Recruitment 2025: कितने पद हैं? (Bank Job 2025)

पद का नाम पदों की संख्या
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर 310 पद
एचआर/पर्सनल ऑफिसर 10 पद
आईटी ऑफिसर 203 पद
लॉ ऑफिसर 56 पद
मार्केटिंग ऑफिसर 350 पद
राजभाषा अधिकारी 78 पद

कुल पद: 1007

IBPS SO Recruitment 2025: योग्यता 

  • आईटी ऑफिसर के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस/आईटी/कंप्यूटर एप्लीकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन में 4 साल की इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए. साथ ही DOEACC ‘B’ लेवल पास उम्मीदवार भी पात्र हैं.
  • एग्रीकल्चर ऑफिसर के लिए कृषि, बागवानी, वेटरिनरी साइंस, डेयरी साइंस, फिशरी साइंस या एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री अनिवार्य है. अन्य पदों की योग्यता जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य देखें.

IBPS SO Recruitment 2025: आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1995 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए.
  • आरक्षण के अनुसार छूट: OBC: 3 वर्ष, SC/ST: 5 वर्ष

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  • सबसे पहले IBPS की वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए CRP-SPL-XV लिंक पर क्लिक करें.
  • अब IBPS SO 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • आवश्यक डॉक्युमेंट्स अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.

यह भी पढ़ें- Bihar BTech Admission 2025: BCECEB सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, 13000 से अधिक सीटों पर JEE Main स्कोर से एडमिशन

The post IBPS SO Recruitment 2025: बैंक में Sarkari Naukri का मौका, IT, Law और ये कैंडिडेट करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top