Hot News

Jharkhand Liquor Scam: एसीबी की गिरफ्त में प्रिज्म कंपनी का एमडी विधु गुप्ता, जानें क्या लगा है आरोप

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाला मामले में बुधवार को एक और गिरफ्तारी हुई. एसीबी ने पूछताछ के बाद प्रिज्म होलीग्राफी कंपनी के एमडी विधु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि विधु गुप्ता ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं. इनके जिम्मे फर्जी होलोग्राम सप्लाई का काम था. एसीबी ने विधु को केस में संदिग्ध आरोपी मानकर पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था. पूछताछ और जांच के दौरान शराब घोटाला में संलिप्तता के संबंध में साक्ष्य मिलने पर एसीबी ने उसे गिरफ्तार किया.

कैसे मिली जानकारी?

मालूम हो कि एसीबी को पूछताछ के दौरान सिद्धार्थ सिंघानिया ने विधु गुप्ता की भूमिका के बारे में जानकारी दी थी. एसीबी को भी जांच में जानकारी मिली कि विधु गुप्ता ही झारखंड में शराब के अवैध कारोबार के लिए फर्जी होलोग्राम का सप्लाई करता था. इस कारण एक ओर जहां अवैध शराब के कारण प्रशासन को राजस्व का नुकसान हुआ. वहीं, अवैध शराब का कारोबार भी हुआ. राज्य में शराब के कारोबार के लिए होलोग्राम सप्लाई करने का काम विधु गुप्ता को मिला था.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विनय चौबे की मदद से मिला था काम

मामले के संबंध में एसीबी को जानकारी मिली है कि विधु गुप्ता को भी यह काम आईएएस विनय चौबे की मदद से ही मिला था. विनय चौबे से विधु गुप्ता, सिद्धार्थ सिंघानिया और अरुणपति त्रिपाठी के जरिये मिला था. राज्य में ब्लैकलिस्टेड होने से पहले प्रिज्म कंपनी को करीब 52 करोड़ रुपये का काम मिला था. राज्य में 35 पैसे की दर से सभी होलोग्राम की आपूर्ति की गयी थी. इस काम को दिलाने और करने के लिए अवैध वसूली भी की गयी थी.

इसे भी पढ़ें

Ranchi: 558 करोड़ की लागत से बना रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर, अब 5 मिनट में तय होगी 30 मिनट की दूरी

Rail Accident: साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतरी, रेलवे को लाखों का नुकसान

Crime News: पलामू में पति ने टांगी से गला काटकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

The post Jharkhand Liquor Scam: एसीबी की गिरफ्त में प्रिज्म कंपनी का एमडी विधु गुप्ता, जानें क्या लगा है आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top