Hot News

Ramayana Teaser X Review: रणबीर कपूर की रामायण फ्लॉप या हिट, टीजर देखकर नेटिजन्स बोले- 2000 करोड़ तो…

Ramayana Teaser X Review: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण: द इंट्रोडक्शन’ साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. मेकर्स की ओर से जबरदस्त बज के बीच एक धांसू अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया गया. जिसमें पौराणिक कथाओं की दो सबसे प्रतिष्ठित शक्तियों: राम वर्सेज रावण के बीच कालातीत युद्ध के लिए मंच तैयार किया गया. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं. आइये देखते हैं रिएक्शन.

दर्शकों से सोशल मीडिया पर रामायण को मिला ये रिव्यू

एक यूजर ने रामायण का अनाउंसमेंट वीडियो देखकर लिखा, “”रामायण के लिए 2000 करोड़ का केक…रणबीर कपूर ने भी पूरी तरह से खुलासा नहीं किया है, लेकिन इस आदमी में क्या आकर्षण था…इस फिल्म के लिए एकदम सही कास्टिंग.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “रामायण पहली 3000 करोड़ की फिल्म लोड हो रही है. आशाजनक लग रही है, नितेश तिवारी की रामायण देखने के लिए उत्साहित हूं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”रामायण की झलक एक भव्य-महाकाव्य का वादा करती है, दो भागों (2026/2027) के साथ बड़े पर्दे पर आती है.”

jkl
Ramayana teaser x review: रणबीर कपूर की रामायण फ्लॉप या हिट, टीजर देखकर नेटिजन्स बोले- 2000 करोड़ तो… 2

रामायण के कलाकारों और क्रू के बारे में

हिंदुस्तान के सबसे बड़े सितारों को एक साथ लाने वाली एक शानदार कास्टिंग में रामायण में शामिल हैं.

  • रणबीर कपूर राम के रूप में
  • यश रावण के रूप में
  • साई पल्लवी सीता के रूप में
  • सनी देओल हनुमान के रूप में
  • रवि दुबे राम के वफादार भाई लक्ष्मण के रूप में

नितेश तिवारी ने रामायण को लेकर क्या कहा

रामायण के बारे में बात करते हुए निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, “रामायण एक ऐसी कहानी है, जिसके साथ हम सभी बड़े हुए हैं. यह हमारी संस्कृति की आत्मा को समेटे हुए है. हमारा उद्देश्य उस आत्मा का सम्मान करना था और इसे उस सिनेमाई पैमाने पर प्रस्तुत करना था, जिसकी यह वास्तव में हकदार है. एक फिल्म निर्माता के रूप में, इसे जीवंत करना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी और हार्दिक सम्मान दोनों है. यह एक ऐसी कहानी है जो सहस्राब्दियों से चली आ रही है, क्योंकि यह हमारे भीतर कुछ गहरी और शाश्वत बात करती है. हम केवल एक फिल्म नहीं बना रहे हैं.”

यह भी पढ़ें-Ramayana: 835 करोड़ की मेगा फिल्म में कौन निभा रहा है राम, रावण और सीता का किरदार? देखें पूरी डिटेल, बढ़ेगी एक्साइटमेंट

The post Ramayana Teaser X Review: रणबीर कपूर की रामायण फ्लॉप या हिट, टीजर देखकर नेटिजन्स बोले- 2000 करोड़ तो… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top