Hot News

Haryana Gambling: जुआरियों पर कहर बनकर टूटी सीएम फ्लाइंग टीम, 55 को दबोचा, मोबाइल फोन और गाड़ियां बरामद

अंजलि पांडे की रिपोर्ट

Haryana Gambling: सीएम फ्लाइंग टीम ने करनाल के घरौंडा में एक बड़ी छापेमारी की है. घरौंडा में रिहायशी इलाके का एक मकान सट्टेबाजी का अड्डा बना हुआ था. सीएम फ्लाइंग के डीएसपी सुशील कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि रिंकू कश्यप नामक व्यक्ति घरौंडा के रिहायशी इलाके में एक मकान में सट्टेबाजी का धंधा चला रहा है. एएनआई (ANI) के रिपोर्ट के अनुसार, छापेमारी में 55 जुआरियों को पकड़ा गया साथ ही 12 लाख रुपये समेत 40 से ज्यादा मोबाइल बरामद किए गए. कार्रवाई में दर्जनों महंगी गाड़ियां भी मिली हैं.

एक महीने से चल रहा था जुआरियों का स्पोर्ट्स

घर के मालिक ने यह बताया है कि उसके मकान पर लगभग 1 महीने से यह सट्टे का धंधा चल रहा था. रोज रात को मकान में जुआ स्पोर्ट्सा जाता था जिसमें शामिल होने महंगी गाड़ियों से लोग आते थे. सीएम फ्लाइंग टीम ने उच्च अधिकारियों से आदेश मिलते ही घरौंडा पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की. मौके पर जुआ स्पोर्ट्सते हुए 55 लोगों को पकड़ा जिनके खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जुआरियों पर कहर बनकर टूटी सीएम फ्लाइंग टीम

हरियाणा सीएम फ्लाइंग टीम ने पिछले 10 दिनों में 2 और अड्डों पर छापेमारी की है. सिरसा जिले के एक फैक्ट्री में छापेमारी की गई थी जो एक्सपायर्ड खाद किसानों को सप्लाई कर रहा था. मौके पर बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद और बिना लेबल वाले कई उत्पाद बरामद किए गए थे. वहीं हिसार जिले में एक फैक्ट्री से 640 किलो केमिकल जप्त किए गए थे. फैक्ट्री में बिना वैध लाइसेंस के केमिकल स्टोर किया गया था. ऐसे कई बड़ी छापेमारी हरियाणा की सीएम फ्लाइंग टीम ने की है और आगे भी लगी हुई है.

The post Haryana Gambling: जुआरियों पर कहर बनकर टूटी सीएम फ्लाइंग टीम, 55 को दबोचा, मोबाइल फोन और गाड़ियां बरामद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top