Bihar Crime: कैमूर जिले से बड़ी समाचार सामने आ रही है. पशु तस्करी के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे एक आरोपित को पकड़ने के लिए कैमूर स्थित उसके घर यूपी पुलिस पहुंची. लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो चुका था. फरार आरोपित निरंजनपुर गांव निवासी रामदुलार यादव का पुत्र भगवान यादव बताया जाता है. उसे पकड़ने के लिए यूपी के सोनभद्र से पुलिस उसके घर पहुंची थी.
यूपी पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी
जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जिले के थाने में भगवान यादव पर पशु तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज है. वहीं, इस संबंध में सोनभद्र से आये पुलिस के जवानों ने बताया कि भगवान यादव काफी दिनों से फरार चल रहा है. इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. लेकिन, वह अब तक पुलिस के पकड़ में नहीं आया है. फरार चल रहे आरोपित के विरुद्ध कुर्की-जब्ती के लिए आगे की कार्रवाई की जायेगी.
समाचार-2: 80 लीटर विदेशी शराब जब्त, आरोपी फरार
बेतिया पुलिस ने दक्षिण तेल्हुआ साह टोला के समीप अवस्थित लालजी साह के आम बगीचा से अस्सी लीटर विदेशी शराब जब्त किया है. वहीं पुलिस को आता देख धंधेबाज शराब छोड़ फरार हो गया. नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की धंधेबाज शराब की खेप लेकर आम के बगीचे में लाकर रखे हैं, वहां से कहीं ले जाने के फिराक में है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देख धंधेबाज शराब छोड़कर फरार हो गया.
Also Read: Bihar Weather: बिहार में भी दिखेगा बारिश का कहर, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया चेतावनी अलर्ट
The post Bihar Crime: पशु तस्करी के मामले में फरार आरोपित के घर पहुंची यूपी पुलिस, कैमूर में की छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

