Hot News

नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना

आयुष्मान योजना की उम्र सीमा 60 साल करने और रेल किराये में छूट की मांग

प्रतिनिधि, चेनारी

वरिष्ठ नागरिकों की लंबित मांगों को लेकर नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया. जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. इस दौरान वृद्धापेंशन बढ़ाकर 1100 किये जाने पर प्रशासन का आभार जताने के बाद में धरना विजयसभा में तबदील हो गयी. संघ के राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने कहा कि लबे संघर्ष के बाद यह सफलता मिली. केंद्र प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में मिलने वाली छूट को पुनः बहाल करने पर टाल-मटौल कर रही है. वहीं किराये में वृद्धि भी कर दिया गया है. जब वरिष्ठ नागरिकों की उम्र 60 साल निर्धारित है, तो आयुष्मान हिंदुस्तान स्वास्थ्य योजना में सिर्फ 70 साल पार वालों को ही शामिल कर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है, जो कि गलत है. सीनियर सिटीजन एक्ट के मामले लंबित होने से त्वरित न्याय नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि वृद्धापेंशन बढ़वाने के बाद रेल किराया छूट की पुनः बहाली व आयुष्मान योजना की उम्र सीमा 60 साल कराना मुख्य एजेंडा है. इसके लिए हम केंद्र प्रशासन के समक्ष आंदोलन को तेज करेंगे. मुखिया अशोक भारद्वाज ने बुजुर्गों के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. धरना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी और अंचलाधिकारी पूजा शर्मा को नौ सूत्री मांगपत्र सौपा गया. वहीं संघ सदस्य शंभूलाल व गरजन सिह के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धाजलि दी गई. मौके पर यमुना शुक्ला, नगीना सिंह उर्फ नागेश्वर सिह, बबन सिह, सच्चितानंद सिंह, रामाशंकर पांडेय, बिहारीलाल पाल, संतन सिह, सूर्यनाथ सिंह, शिवमूरत सिंह, कुशुम देवी, देवी बसतीं त्रिपाठी, बद्रीनारायण सिंह, शिवपूजन शर्मा,विमल पांडेय, द्वारिका चौबे, गोविंद पांडेय, डॉ.नारायण पांडेय, दिवाकर तिवारी, राजाराम बिन्द, जयराम चौबे, अयोध्या प्रजापति, दयानंद दुबे, टेंगर पासवान, मुखदेव तिवारी , इमरान खान, राही शाहाबादी, रामएकबाल चौबे, विनोद सिह, कन्हैया मिश्रा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top