Hot News

लोजपा की नव संकल्प महासभा को सफल बनायेंगे कार्यकर्ता : डॉ शशि प्रकाश

गोपालगंज. बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के साथ विधानसभा चुनाव में लोजपा रा मैदान में उतरेगी. लोजपा रामविलास के प्रदेश प्रवक्ता डॉ शशि प्रकाश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि छह जुलाई को राजेंद्र स्टेडियम छपरा में होने वाली नवसंकल्प महासभा को सफल बनाने के लिए जिले के सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे. वहीं जिला उपाध्यक्ष सह भोरे विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अंशु कुमार मिश्र ने आश्वस्त किया कि भोरे से सौ बड़ी गाड़ी और हजारों कार्यकर्ता जायेंगे. वहीं युवा जिलाध्यक्ष डिंपल तिवारी ने कहा कि जिले की तरफ से हजारों कार्यकर्ता संकल्प महासभा में उपस्थित रहेंगे. मुख्य रूप से बरौली विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ऋषि रंजन, कुचायकोट से मणिंद्र ओझा, अमित दुबे, सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post लोजपा की नव संकल्प महासभा को सफल बनायेंगे कार्यकर्ता : डॉ शशि प्रकाश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top