Hot News

घाना में किस भाव बिकता है सोना? दाम जानकर पैर के नीचे खिसक जाएगी जमीन

Gold Price in Ghana: हिंदुस्तान के सर्राफा बाजारों में सोना गुरुवार को 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है. वहीं, चांदी भी 1,09,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय घाना दौरे पर गए हुए हैं. लोग यह जानना चाह रहे हैं कि अगर हिंदुस्तान में सोना 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,09,900 रुपये प्रति किलो है, तो अफ्रीकी देश घाना में ये दोनों कीमती धातु का भाव क्या होगा. अगर आप घाना में बिकने वाले सोना-चांदी का भाव जानेंगे, तो आपके पैर के नीचे से जमीन खिसक जाएगी. इसका कारण यह है कि हिंदुस्तान के मुकाबले घाना में सोना-चांदी काफी सस्ते भाव में बिकते हैं. आइए, सोना-चांदी के घाना वाले भाव को जानते हैं.

घाना में सोना का भाव

  • घाना में 24 कैरेट वाले एक ग्राम सोना का भाव 474.90 घानाई सेडी यानी 3,928.47 रुपये प्रति ग्राम है.
  • 22 कैरेट वाला सोना 435.30 घानाई सेडी यानी 3,600.88 रुपये प्रति ग्राम है.
  • 21 कैरेट वाला सोना 415.50 घानाई सेडी यानी 3,435.28 रुपये प्रति ग्राम है.
  • 18 कैरेट वाला सोना 356.20 घानाई सेडी यानी 2,946.77 रुपये प्रति ग्राम है.
  • 24 कैरेट वाला सोना 4,749.02 घानाई सेडी यानी 39,285.04 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • 22 कैरेट वाला सोना 4,353.00 घानाई सेडी यानी 36,010.31 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • 21 कैरेट वाला सोना 4,155.00 घानाई सेडी यानी 34,345.85 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
  • 18 कैरेट वाला सोना 3,562.00 घानाई सेडी यानी 29,460.74 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

घाना में चांदी की कीमत

  • घाना में चांदी 5.10 घानाई सेडी यानी 42.17 रुपये प्रति ग्राम है.
  • घाना में 1 तोला यानी 11.66 ग्राम चांदी 59.51 घानाई सेडी यानी 492.21 रुपये में बिकती है.
  • वहीं, घाना में चांदी 5,102.11 घानाई सेडी यानी 42,174.46 रुपये प्रति किलो है.

हिंदुस्तान में सोना-चांदी के भाव

हिंदुस्तान में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का रेट 98,900 रुपये /10 ग्राम हो गया है, जो बुधवार को 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 90,660 रुपये और 18 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,180 रुपये हो गई है. चांदी का भाव 1,09,900 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो बुधवार को 1,10,100 रुपये प्रति किलो थी.

इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तान के सर्विस सेक्टर का बज रहा डंका, जून में 10 महीने के हाइएस्ट पर पीएमआई

घाना में सोना-चांदी इतने सस्ते क्यों बिकते हैं?

अफ्रीकी देशों में घाना दक्षिण अफ्रीका के बाद सोना का सबसे बड़ा उत्पादक देश है. यहां पर बड़ी संख्या में गोल्ड माइंस हैं, जिससे सोने की स्थानीय उपलब्धता अधिक है. चांदी भी अक्सर सोने के साथ खनिज रूप में निकलती है, जिससे उसकी भी आपूर्ति भरपूर रहती है. दूसरा कारण यह है कि घाना में सोना-चांदी का मूल्य वैश्विक बाजार और लोकल प्रॉडक्शन कॉस्ट पर आधारित होता है. प्रशासन की टैक्स पॉलिसी और सब्सिडी के चलते एक्सपोर्ट को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे लोकल मार्केट में कीमतें कम रहती हैं. तीसरा कारण यह है कि हिंदुस्तान में सोना खरीदते समय जीएसटी, इम्पोर्ट ड्यूटी, कस्टम ड्यूटी जैसी कई टैक्स जोड़ दिए जाते हैं, जबकि घाना में ऐसी भारी टैक्सिंग नहीं है, जिससे कस्टमर को कम कीमत में धातु मिल जाता है.

इसे भी पढ़ें: मो शमी से 4 लाख मंथली पाकर बढ़ गई हसीन जहां की अमीरी, जानें कितनी है दौलत

The post घाना में किस भाव बिकता है सोना? दाम जानकर पैर के नीचे खिसक जाएगी जमीन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top