Hot News

आधा भारत नहीं जानता iPhone और iPad में ‘i’ का मतलब, जान जाएगा तो कहलाएगा स्टीव जॉब्स का सगा वाला

What Does i Stand for in Apple Products: आज लगभग हर किसी के पास iPhone या iPad जैसा कोई न कोई Apple प्रोडक्ट जरूर होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन प्रोडक्ट्स के नाम में जो ‘i’ आता है, उसका आखिर मतलब क्या होता है? क्या ये सिर्फ स्टाइलिश दिखने के लिए लगाया गया है या इसके पीछे कोई खास वजह है?

इस सवाल का जवाब हमें मिलता है साल 1998 में, जब Apple ने पहला i-सिरीज का प्रोडक्ट iMac लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी के सह-संस्थापक Steve Jobs ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बताया था कि ‘i’ का मतलब सिर्फ एक चीज नहीं है, बल्कि यह कई अलग-अलग शब्दों का प्रतीक है.

2025 में पुराने iPhone बना सकते हैं आपको मालामाल, जानें किस मॉडल की कीमत कितनी

Steve Jobs ने बताया था ‘i’ का मतलब

Steve Jobs के अनुसार, ‘i’ के ये 5 अर्थ थे:

Internet – iMac को खासतौर पर इंटरनेट को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया था

Individual – यह प्रोडक्ट हर व्यक्ति के लिए व्यक्तिगत अनुभव देता है

Instruct – यह शिक्षा और सीखने में सहायक है

Inform – जानकारी को प्राप्त करने और साझा करने का साधन

Inspire – क्रिएटिविटी और इनोवेशन को प्रेरित करता है.

Adobe के नये Project Indigo ऐप से iPhone यूजर्स को DSLR क्वालिटी फोटो का तोहफा

iPhone और iPad में ‘i’ कैसे आया?

iMac के बाद जब Apple ने अपने अन्य प्रोडक्ट जैसे iPod, iPhone और iPad लॉन्च किये, तब भी इस ‘i’ का उपयोग जारी रखा. धीरे-धीरे ‘i’Apple ब्रांड की पहचान बन गया. हालांकि, बाद में आये प्रोडक्ट जैसे Apple Watch, AppleTV आदि में ‘i’ नहीं जोड़ा गया. अब Apple ने ब्रांडिंग में सीधे अपने नाम का प्रयोग करना शुरू कर दिया है.

आज भले ही ‘i’ का इस्तेमाल कम हो गया हो, लेकिन इसकी शुरुआत Apple की एक क्रांतिकारी सोच का हिस्सा थी. ‘i’ का मतलब सिर्फ “Internet” नहीं बल्कि एक पूरी सोच और दर्शन था, जिसने टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाया.

Apple के नये ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 में iPhone यूजर्स के लिए खास क्या है?

Nothing Phone 3 vs iPhone 16 vs Galaxy S25: जानिए कौन है बेस्ट फ्लैगशिप फोन?

The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता iPhone और iPad में ‘i’ का मतलब, जान जाएगा तो कहलाएगा स्टीव जॉब्स का सगा वाला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top