Hot News

आरा जंक्शन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

आरा.

आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सीनियर उप निरीक्षक प्रमोद कुमार हिंदुस्तानी व आरक्षी कन्हैया कुमार व आरक्षी इंद्रदेव यादव ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत असामाजिक तत्वों पर निगरानी व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए आरा रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे. इसी क्रम में जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर पश्चिमी छोर पर स्थित यात्री शेड पहुंचने पर एक व्यक्ति को संदिग्धावस्था में पाया गया. संदेह होने पर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया तथा उसका नाम व पता पूछने पर त्रिलोकी कुमार, उम्र-38 वर्ष, पिता-अशोक चौधरी, ग्राम-चिक टोली बड़ी खगौल, थाना-दानापुर जिला-पटना बताया. सख्ती से पूछताछ कर संदिग्ध की तलाशी ली गयी, तो उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसके बारे में पूछने पर उसने बताया कि यह मोबाइल उसने किसी यात्री की चोरी की है. पकड़े गये संदिग्ध को आगे की कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष जीआरपी आरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आरा जंक्शन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top