Hot News

अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन लोग घायल

भभुआ ग्रामीण.

सोनहन थाना क्षेत्र के जदुपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना गुरुवार शाम की बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक, घायलों में अधौरा थाना क्षेत्र के दहार गांव निवासी आजाद राम की पत्नी बिंदु देवी व करमचट थाना क्षेत्र के भलुहा गांव निवासी लालमोहर राम की पत्नी कस्तूरबा देवी व इनके पुत्र सुरेंद्र राम बताये जाते हैं. सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि सभी लोग भभुआ व्यवहार न्यायालय से अपना काम कर अपने गांव भलुहा के लिए बाइक से लौट रहे थे, तभी जद्दूपुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. इससे बाइक पर सवार तीन लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अनियंत्रित बाइक से गिरकर तीन लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top