Hot News

कर्मा रोड में शिक्षिका से सोने की चेन छीना

औरंगाबाद शहर. बुधवार की शाम शहर के कर्मा रोड में शिक्षिका के गले से उचक्कों ने सोने की चेन उड़ लिये. शिक्षिका चिंता कुमारी कर्मा रोड स्थित गुरु कृपा नगर मुहल्ले की रहने वाली हैं. शिक्षिका ने नगर थाने में आवेदन देते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. शिक्षिका ने बताया कि वे प्राथमिक विद्यालय कृपा बिगहा में पदस्थापित हैं और एमडीएम की रिपोर्ट जमा कर घर लौट रही थी. रास्ते में बाइक सवार दो लोग पीछा करते हुए आये और घर के समीप से उनके गले से सोने की चेन छीन लिये. शिक्षिका ने शोर मचाया, लेकिन उचक्के भाग निकले. हालांकि, बगल के घर में लगे सीसीटीवी में यह वारदात कैद हुआ है. वैसे पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. दो दिन पहले शहर के क्लब रोड में एक स्थानीय डॉक्टर की पत्नी से छीनतई का प्रयास किया गया. हालांकि, उन्होंने शोर मचाया, तब उचक्के फरार हो गये. उसी दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनुआ के समीप एक व्यक्ति से सोने की चेन की छीनतई का मामला सामने आया था.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कर्मा रोड में शिक्षिका से सोने की चेन छीना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top