Hot News

बिहार के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, इस खोज के लिए सबौर कृषि विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट

बिहार के नाम पर एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है. दरअसल केंद्र प्रशासन ने भागलपुर के सबौर में स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय को मखाना में एक नवीन जैव-सक्रिय यौगिक की पहचान करने के लिए पेटेंट दिया है. माना जा रहा है कि यह खोज कृषि नवाचार और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मील का पत्थर है. 

इन लोगों ने की खोज 

जानकारी के अनुसार, यह शोध कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ. यह सफलता अनुसंधान निदेशक डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन में विकसित मजबूत अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के कारण संभव हो पाई. इस शोध कार्य का नेतृत्व पादप जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. वी. शाजिदा बानो, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीतम गांगुली और उद्यान विभाग के डॉ. अनिल कुमार ने किया. 

सबौर की एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला में की गई खोज 

यह शोध कार्य बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला में किया गया.  विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह यौगिक एंटीमाइक्रोबियल और कैंसर रोधी गतिविधियों के लिए संभावित रूप से उपयोगी है. इसकी क्रिया विधि में हाइड्रोजन और हैलोजन बॉन्ड बनाना शामिल है, जो विभिन्न जैव-रासायनिक मार्गों को प्रभावित कर सकता है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

किसको मिलेगा पेटेंट का लाभ 

इस पेटेंट से जुड़े अनुसंधान का लाभ बिहार के उन किसानों को विशेष रूप से मिलेगा जो मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्रों में मखाना की खेती करते हैं. इससे मखाना की व्यावसायिक कीमत में वृद्धि होगी और इसके कच्चे और प्रसंस्कृत उत्पादों के लिए प्रीमियम बाजार बनेंगे तथा एग्रीप्रेन्योरशिप और स्टार्टअप्स को पोषण-आधारित उत्पादों के क्षेत्र में प्रोत्साहन मिलेगा. बता दें कि बिहार के मखाना को पहले ही जीआई-टैग मिला हुआ है.

इसे भी पढ़ें: अररिया में शादी के दिन दूल्हा फरार, मायूस दुल्हन ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

The post बिहार के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, इस खोज के लिए सबौर कृषि विश्वविद्यालय को मिला पेटेंट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top