Hot News

RSSB Computer Result 2025 DECLARED: दो साल का इंतजार खत्म, राजस्थान कंप्यूटर का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RSSB Computer Result 2025 DECLARED: राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी समाचार है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आखिरकार कंप्यूटर भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और लंबे समय बाद इसका रिजल्ट जारी किया गया है.

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने साल 2023 में इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. इसमें कुल 538 पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया गया था. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 अगस्त 2023 तक का समय दिया गया था. इस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है.

RSSB Computer Result 2025 ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Results’ सेक्शन में जाएं.
  • अब कंप्यूटर भर्ती परीक्षा 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर Result pdf फॉर्मेट में खुलेगा.
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके.

RSSB Rajasthan Computer Result 2025 Direct Link: Check Here

क्या मांगी गई थी योग्यता?

राजस्थान में कंप्यूटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित में स्नातक की डिग्री मांगी गई थी. साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है. राजस्थान में कंप्यूटर पद पर भर्ती होने वाले का मुख्य काम कंप्यूटर से संबंधित कार्यों को करना होता है, जैसे कि डेटा एंट्री, डेटा विश्लेषण, कंप्यूटर सिस्टम का रखरखाव, और कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना.

ये भी पढ़ें: झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट

ये भी पढ़ें: झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट

The post RSSB Computer Result 2025 DECLARED: दो साल का इंतजार खत्म, राजस्थान कंप्यूटर का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top