Hot News

नगर निकाय के राष्ट्रीय सम्मेलन में बौंसी नगर अध्यक्ष हुईं शामिल

बौंसी. हरियाणा के गुरुग्राम में तीन व चार जुलाई को आयोजित होने वाले शहरी स्थानीय निकाय के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को बौंसी की नगर अध्यक्ष कोमल हिंदुस्तानी ने भाग लिया. जानकारी के अनुसार उक्त सम्मेलन में बिहार के विभिन्न नगरपालिका से 40 प्रतिनिधियों का चयन किया गया है. कोमल हिंदुस्तानी ने दूरभाष पर बताया कि हिंदुस्तान के सभी राज्य से प्रतिनिधि को एक साथ ग्रुप डिस्कस कर विकास के अनुभव और मानदंड पर चर्चा करने का मौका मिला. प्रशासन की नई योजनाओं की जानकरी दी गयी. इस सम्मेलन की अध्यक्षता ओम बिरला लोक सभा अध्यक्ष ने की. मौके पर हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह, राज्यपाल बंगारू दत्तत्रेय, शहरी आवास केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सहित सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नगर निकाय के राष्ट्रीय सम्मेलन में बौंसी नगर अध्यक्ष हुईं शामिल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top