Hot News

बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

भरगामा. थानाक्षेत्र के सिरसिया हनुमानगंज पंचायत अंतर्गत बेरियाही नहर पुल के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक युवक ने सिलाई का बकाया पैसे मांगने पर दर्जी को कट्टा दिखाकर धमकाने की कोशिश की. हालांकि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया व खूंटे में बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना संध्या करीब 7 बजे की है. दर्जी मो. यूसुफ ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 3 निवासी मो. रसूल का पुत्र मो. मुबारक काफी समय से सिलाई का भुगतान टाल-मटोल कर रहा था. बुधवार शाम जब यूसुफ ने उससे बकाया पैसे की मांग की तो मो. मुबारक ने आक्रोशित होकर देसी कट्टा निकाल लिया व उन्हें धमकाने लगा. घटना को देख आसपास के ग्रामीण तुरंत इकट्ठा हो गए व युवक को पकड़कर बांध दिया. सूचना मिलते ही स्थानीय चौकीदार राजेश पासवान मौके पर पहुंचे व थानाध्यक्ष राकेश कुमार को सूचित किया. इसके बाद एसआई नितेश सिंह सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व युवक को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मो. मुबारक ने बताया कि हथियार छातापुर थाना क्षेत्र के कटही निवासी अभिषेक का है व वह उसे लौटाने जा रहा था. हालांकि पुलिस को दिए गए बयान में उसने दर्जी को धमकाने की बात कबूल की है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि युवक को उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है व हथियार के स्रोत की भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top