Hot News

Saran News : डेंगू के बढ़ते खतरे पर सिविल सर्जन ने फेसबुक लाइव में दी अहम जानकारी

छपरा. डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. इसी क्रम में सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने सारण जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव आकर आमजन को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी. करीब 13 मिनट तक चले इस फेसबुक लाइव सत्र में उन्होंने डेंगू के लक्षणों, इसके फैलने के कारणों और बचाव के घरेलू उपायों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि डेंगू का मच्छर एडीज एजिप्टी प्रजाति का होता है, जो साफ और स्थिर पानी में पनपता है तथा दिन के समय काटता है. सिविल सर्जन ने बताया की डेंगू से बचाव के लिये सबसे जरूरी है कि हम अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें. कूलर, पानी की टंकी, गमलों और अन्य बर्तनों की नियमित सफाई करें. साथ ही पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी या रिपेलेंट का उपयोग करें. उन्होंने यह भी बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू नियंत्रण को लेकर कई आवश्यक तैयारियां की गयी हैं. स्वास्थ्य टीमों को अलर्ट पर रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Saran News : डेंगू के बढ़ते खतरे पर सिविल सर्जन ने फेसबुक लाइव में दी अहम जानकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top