Hot News

Jamshedpur News : डिमना रोड में सीएनजी स्टेशन चालू, 15 अगस्त तक शहर को मिलेंगे तीन और स्टेशन

गेल लायेगा नयीप्रमोशनल स्कीम, सीएनजी वाहन खरीदने पर देगा 5 से 25 हजार रुपये की मुफ्त गैस Jamshedpur News

मानगो और आसपास के सीएनजी वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेल (गेल) ने डिमना रोड स्थित एचपीसीएल मां तारिणी ऑटोमोबाइल पंप से सीएनजी आपूर्ति की शुरुआत कर दी है. इस स्टेशन पर दो डिस्पेंसर लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालकों को तेज और सुविधाजनक सेवा मिलेगी.

स्टेशन के उद्घाटन अवसर पर गेल के महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि डिमना रोड स्थित इस स्टेशन पर लंबी दूरी की बसों और भारी वाहनों को सीएनजी भरने की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि 15 अगस्त तक बर्मामाइंस, साकची स्थित मॉडर्न ऑटो और डिमना मोड़ के पास तीन और नये सीएनजी स्टेशन शुरू किए जाएंगे. इन स्टेशनों का इंस्टॉलेशन कार्य अंतिम चरण में है और पूरी टीम दिन-रात काम में जुटी है.मौके पर गेल के वरिष्ठ अधिकारी, पेट्रोल पंप निदेशक और बड़ी संख्या में स्थानीय ऑटो चालक उपस्थित थे.

सीएनजी वाहन पर मिलेगा मुफ्त गैस का लाभ

गौरी शंकर मिश्रा ने जानकारी दी कि पर्यावरण अनुकूल, सस्ती और स्वच्छ ईंधन सीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए गेल जल्द ही एक प्रमोशनल स्कीम शुरू करने जा रहा है. इसके तहत डीजल से चलनेवाले बस-ट्रकों को सीएनजी में परिवर्तित करने, डीजल ऑटो के बदले सीएनजी ऑटो खरीदने या नये सीएनजी वाहन लेने पर ग्राहकों को 5 हजार से 25 हजार रुपये तक की मुफ्त गैस दी जाएगी. यह राशि वाहन की श्रेणी और समयावधि पर आधारित होगी.गेल का लक्ष्य है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रतिदिन उपयोग की जा रही 15 हजार किलोग्राम सीएनजी को इस वर्ष 50 हजार किलोग्राम प्रतिदिन तक बढ़ाया जाए. मिश्रा ने शहरवासियों से इस अभियान में सहयोग की अपील की.

सीएनजी के साथ पीएनजी नेटवर्क भी हो रहा मजबूत

गेल के अनुसार, फिलहाल पूर्वी सिंहभूम में 14 सीएनजी स्टेशन के माध्यम से प्रतिदिन 15 हजार किलोग्राम गैस की आपूर्ति की जा रही है. इसके साथ ही 5500 से अधिक घरों और 50 होटलों-रेस्तरां में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनडी) की सेवा दी जा रही है. प्राकृतिक गैस एक सुरक्षित, सस्ती और पर्यावरण मित्र ईंधन विकल्प है.

समस्या या जानकारी के लिए संपर्क करें:

कस्टमर केयर: 1800-123-121111

कंट्रोल रूम: 89876-70901

पीएनजी सेवा (घरेलू/वाणिज्यिक) के लिए संपर्क: 94711-81149

या बिष्टुपुर स्थित गेल कार्यालय में सीधे संपर्क करें.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Jamshedpur News : डिमना रोड में सीएनजी स्टेशन चालू, 15 अगस्त तक शहर को मिलेंगे तीन और स्टेशन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top