Hot News

गोपाल खेमका मर्डर: पटना से सोनपुर- हाजीपुर तक ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस ने 100 CCTV खंगाले

Gopal Khemka Murder Case: पटना के गांधी मैदान इलाके में शुक्रवार की देर रात को मशहूर कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच पुलिस ने तेज कर दी है. सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी को विशेष निर्देश भी दिए हैं. पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. शनिवार को बेऊर जेल में भी छापा मारा गया. वहीं पटना से हाजीपुर तक 100 सीसीटीवी को भी पुलिस ने खंगाला है. सात पुलिस टीम अलग-अलग दिशा में छापेमारी कर रही है.

बेऊर जेल से जुड़े तार, ताबड़तोड़ छापेमारी

गोपाल खेमका मर्डर केस के बारे में सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी से विस्तार से जानकारी ली और बिना भेदभाव के सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. इधर, गोपाल खेमका की हत्या के तार बेऊर जेल से भी जुड़े. पुलिस को मिलने इनपुट के अनुसार, जेल से ही कांट्रेक्ट किलर की मदद से इस घटना को अंजाम दिया गया. 400 से अधिक पुलिस अफसरों ने शनिवार को जेल में छापेमारी की. कई कुख्यात अपराधियों से पूछताछ की गयी. तीन मोबाइल भी बरामद किए गए.

ALSO READ: गोपाल खेमका हत्याकांड: बेटे गुंजन के मर्डर की फाइल खोलेगी पुलिस, क्या हाजीपुर की 14 बीघा जमीन बनी वजह?

100 से अधिक कैमरे खंगाले गए

पुलिस ने बांकीपुर क्लब के साथ ही पटना शहर से लेकर सोनपुर और हाजीपुर तक करीब 100 से अधिक CCTV कैमरे को खंगाला है. पुलिस ने बांकीपुर क्लब के कैमरे को भी खंगाला है. क्योंकि गोपाल खेमका वहां से निकले ही थे कि किसी ने हत्यारे को यह सूचना दे दी थी. जिसके बाद वो गोपाल खेमका के घर के आगे अलर्ट था.

पटना से लेकर सोनपुर और हाजीपुर तक छापेमारी

सूत्र बताते हैं कि एसआइटी ने पटना से लेकर सोनपुर और हाजीपुर तक छापेमारी कर रही है. सात पुलिस टीम अलग-अलग दिशा में छापा मार रही है. सूत्र बताते हैं कि तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में भी लिया गया है. हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.

पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

शनिवार को पटना रेंज के आइजी जितेंद्र राणा ने बताया कि पटना पुलिस और एसटीएफ मिलकर जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करेगी. पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

The post गोपाल खेमका मर्डर: पटना से सोनपुर- हाजीपुर तक ताबड़तोड़ छापेमारी, पुलिस ने 100 CCTV खंगाले appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top