Hot News

Rath Yatra 2025: घुरती रथयात्रा आज, मुख्य मंदिर लौटेंगे महाप्रभु जगन्नाथ, उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

Rath Yatra 2025: महाप्रभु जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा छह जुलाई को है. आज भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी से वापस मुख्य मंदिर में लौट आएंगे. भगवान जगन्नाथ 27 जून को नौ दिन के प्रवास के लिए रथ पर सवार होकर श्रीमंदिर से बाहर निकले थे. जगन्नाथ स्वामी की मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौटने की यात्रा को ही घुरती रथयात्रा कहते हैं. इस दिन प्रभु के रथ की रस्सी को खींचने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है.

प्रशासन की तैयारी पूरी

Rath Yatra 2025
रथ मेला 2025

रांची में घुरती रथयात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है. भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए शहर में अतिरिक्त बल की तैनाती की गयी है. इसके अलावा सीसीटीवी और ड्रोन की मदद से मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है. घुरती रथयात्रा के साथ ही मेला का भी समापन हो जायेगा. आज सुबह 5 बजे ही मौसीबाड़ी में पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है. दोपहर करीब 2:50 बजे मौसीबाड़ी में भगवान के दर्शन बंद कर दिए जायेंगे. इसके बाद विग्रहों को रथ की ओर प्रस्थान कराया जायेगा. शाम 4 बजे रथयात्रा का मुख्य मंदिर के लिए प्रस्थान होगा.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महाआरती के बाद बंद होगा पट

Jagannath Temple Ranchi
Jagannath temple ranchi

इधर, शाम 6:00 बजे तक सभी विग्रहों का रथ से मुख्य मंदिर में प्रवेश हो जायेगा. इससे पहले एक घंटे शाम 5:00-6:00 बजे तक स्त्रीओं के लिए रथ पर महाप्रभु के विशेष दर्शन की व्यवस्था की गयी है. आज शाम 7 बजे तक मुख्य मंदिर में विग्रहों का प्रतिष्ठापन हो जायेगा. इसके बाद भगवान की महाआरती की जायेगी और उन्हें विशेष भोग लगाने के बाद मंदिर के पट बंद कर दिये जायेंगे. रथयात्रा महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति आस्था, परंपरा और उल्लास का प्रतीक है.

इसे भी पढ़ें

Shravani Mela 2025: देवघर प्रशासन का बड़ा फैसला, श्रावणी मेले में बढ़ेगी वीआईपी, वीवीआईपी की परेशानी

Weather Alert: आज 6 जुलाई को झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका

Muharram: मुहर्रम पर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक

The post Rath Yatra 2025: घुरती रथयात्रा आज, मुख्य मंदिर लौटेंगे महाप्रभु जगन्नाथ, उमड़ेगा भक्तों का सैलाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top