Hot News

Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस

Pomegranate Juice: अनार का जूस हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. इसके चमकदार लाल दाने न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये शरीर को ताकत से भर देते हैं. अनार के जूस में भरपूर मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और आयरन पाया जाता है, जो इसे और भी हेल्दी बनाता है. अनार का जूस न केवल शरीर को ठंडक और ताजगी देता है, बल्कि ये पाचन को सुधारने, खून की कमी दूर करने, और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में अनार का जूस बनाने और इसके फायदे के बारे में विस्तार से.

अनार का जूस बनाने की सामग्री 

  • अनार – 2 बड़े (बीज निकले हुए)
  • चीनी – 1-2 चम्मच (स्वादानुसार) 
  • काला नमक – 1 चुटकी 
  • बर्फ के टुकड़े – 4-5 

अनार का जूस बनाने की विधि 

  • सबसे पहले अनार को छीलकर उसके दाने निकाल लें, अब इसके दाने को मिक्सर ग्राइंडर में डालें.
  • इसमें आप स्वादानुसार थोड़ा चीनी और एक चुटकी काला नमक भी डाल सकते हैं. 
  • इसके बाद अब मिक्सर में 30-40 सेकंड चलाकर अच्छे से पीस लें. 
  • अब जूस छलनी में अच्छे से छान लें. फिर इसको गिलास में डालकर बर्फ के टुकड़े के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

अनार के जूस पीने के फायदे (Benefits of Pomegranate Juice)

  • अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो अनार का जूस बहुत फायदेमंद है.
  • अनार का जूस दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा, ये शरीर की बीमारियों में लड़ने के लिए शक्ति बढ़ाता है. 
  • अनार का जूस स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग रखता है. साथ ही इससे खाना जल्दी पचता है और पेट भी साफ रहता है. इसके अलावा, ये चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें- Namkeen Recipe: बाजार से नहीं… अब घर पर बनाएं मूंग दाल नमकीन, जानें आसान विधि

यह भी पढ़ें- Mushroom Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं गरमागरम क्रिस्पी मशरूम पकौड़ा

The post Pomegranate Juice: अनार में छुपा है चमकती त्वचा का राज, घर पर ऐसे तैयार करें जूस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top