Hot News

बिहार में दो जगह दुष्कर्म की घटना, 16 साल की लड़की के साथ बंद कमरे में हैवानियत, इधर मासूम को बनाया निशाना

Bihar Crime News: बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इस बीच दिल दहला देने वाली घटना बिहार के दो जिलों से सामने आई है. भभुआ में 16 साल की लड़की को हैवानों ने निशाना बनाया तो वहीं भोजपुर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. भभुआ जिले में हुई घटना की बात करें तो, 16 साल की लड़की का सामूहिक दुष्कर्म किया गया. मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है. इस घटना को लेकर दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसके बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.

बंद कमरे में हैवानियत

इधर, शिकायत में यह कहा गया कि, रात 10 बजे लड़की घर से बाहर निकली थी. इसी वक्त दो युवक लड़की का मुंह बंद कर जबरन एक कमरे में ले गए. आरोपित के घर जाकर दरवाजा भी खटखटाया गया. लेकिन, अंदर से किसी ने भी रिस्पॉन्स नहीं दिया. जिसके बाद सुबह करीब 4 बजे लड़की घर वापस आई. पूरी घटना की जानकारी लड़की ने अपने घर वालों को दी. जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. तो वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन जारी है. जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है. वहीं, इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है.

4 साल की मासूम के साथ घटना

दूसरी तरफ भोजपुर में हुई घटना की बात करें तो, चार साल की मासूम को हैवान ने निशाना बनाया. इसके साथ ही बच्ची की हत्या का प्रयास भी किया. मामला जिले के पीरो नगर की है. बताया जाता है कि, मोहर्रम को लेकर डंका बजाने वाले गली में आए थे. डंका बजाने वाले के पीछे बच्ची चली गई. जिसके बाद एक युवक ने बच्ची को उठा लिया. बच्ची की खोजबीन करने के बावजूद वह नहीं मिली, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद समाचार सामने आई कि, बच्ची गोबर के गड्ढे में मिली. जिसके बाद आरोपी पर दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया गया. मामले में बताया गया कि, सभी अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी.

Also Read: बिहार के मोहर्रम जुलूस में ऑपरेशन सिंदूर और ब्रम्होस मिसाइल की झांकी, बोले युवा- ‘मुस्लिम से पहले हम हिंदुस्तानीय…’

The post बिहार में दो जगह दुष्कर्म की घटना, 16 साल की लड़की के साथ बंद कमरे में हैवानियत, इधर मासूम को बनाया निशाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top