Hot News

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 17: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा 17वें दिन फ्लॉप या हिट? 150 कमाने से सिर्फ इतनी दूर

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 17: सुपरस्टार आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 20 जून 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म हर दिन की कमाई के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है. स्पोर्ट्स फैमिली ड्रामा और इमोशनल कंटेंट से भरपूर यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू रही है. ऐसे में अब इसे रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं, आइए बताते हैं अबतक की पूरी कमाई.

17वें दिन भी कमाई में बना रहा दबदबा

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन लगभग 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 144.19 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हिंदुस्तान में जहां फिल्म जल्द ही 150 करोड़ क्लब में शामिल होने जा रही है, वहीं ओवरसीज मार्केट में भी आमिर खान की फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है.

दिलचस्प बात ये है कि सिनेमाघरों में ‘मां’, ‘कन्नप्पा’ और ‘मेट्रो इन दिनों’ जैसी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद ‘सितारे जमीन पर’ ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी.

फिल्म की डे वाइज कलेक्शन

Sitaare Zameen Par Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 2- 20.2 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 4- 8.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 6- 7.25 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 7- 6.5 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 8- 6.55 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 9- 12.6 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 10- 14.5 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 11- 3.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 12- 3.75 करोड़़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 13- 2.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 14- 2.5 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 15- 2.4 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 16- 4.75 करोड़ रूपये
Sitaare Zameen Par Collection Day 17- 1.25 करोड़ रूपये

Sitaare Zameen Par Total Collection- 144.59 करोड़ रूपये

यह भी पढ़े: Dhurandhar Teaser: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ से खिलजी जैसा लुक रिवील, माधवन-अक्षय खन्ना के बदले रूप ने भी फैंस को किया हैरान

The post Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 17: आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा 17वें दिन फ्लॉप या हिट? 150 कमाने से सिर्फ इतनी दूर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top