Bihar Mausam Samachar: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण बारिश की तीव्रता में कमी देखी जा रही है. शनिवार को पटना और आसपास के जिलों के लोगों को अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें केवल हल्की बारिश से ही संतोष करना पड़ा. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के किशनगंज, अररिया और भभुआ जैसे जिलों में 30 से 50 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में औसतन 10 से 15 मिमी बारिश हुई.

अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में बारिश की संभावना
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा, बांका, जमुई, नवादा, नालंदा. जहानाबाद, पटना, अरवल. औरंगाबाद, गया, भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर जिले में 30 से 40 किमी की गति से हवा चलने के साथ ठनका गिरने और बारिश होने की संभावना है.
The post Bihar Mausam Samachar: अगले 24 घंटे बिहार के 26 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

