Hot News

लालू यादव वंशवाद और घोटालेबाज के लिए भगवान हो सकते हैं : मंत्री जनक चमार

दीपक 33 मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक चमार ने शनिवार, प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोला. शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा, लालू यादव वंशवाद और घोटालेबाज के लिए भगवान हो सकते हैं, पर बिहार की दलित समाज की जनता इस बार उन जैसों को औकात दिखाने का काम करेगी. मंत्री ने जोर देकर कहा कि एनडीए जनहित में काम करती है, जबकि “अखंड भ्रष्टाचार में डूबे ” लालू यादव को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने हमेशा बिहार के अधिकारियों, पदाधिकारियों और जनमानस को अपमानित किया, जिससे बिहारियों को पूरी दुनिया में हास्य का पात्र बनना पड़ा. बाबा साहेब का अपमान कर उन्होंने अपनी कब्र खोद ली है. राजद एमएलसी उर्मिला ठाकुर पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, बिहार के लोगों ने देखा है कि उर्मिला ठाकुर, जिसको भगवान कह रही है कि वो कैसे नेता है. लालू प्रशासन के दौरान केजंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि आईएएस, आईपीएस को दौड़ाकर गोलियां मारी गईं1 उन्होंने चंपा विश्वास, यूएन विश्वास, शिल्पी कांड और कृष्णैया हत्याकांड जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा. बिहार के लोग जब याद करते हैं, तो रूह कांप उठती है. मूकेश सहनी के भाजपा में आने के सवाल पर कहा कि उनका स्वागत है. एनडीए अच्छा संस्कार वाली पार्टी है. इस दौरान पूर्वी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी के जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, जिला सह कोषाध्यक्ष डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, जिला युवा मोर्चा महामंत्री शांतनु शेखर, प्रयाग सहनी, सकल राम, और रामबालक पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post लालू यादव वंशवाद और घोटालेबाज के लिए भगवान हो सकते हैं : मंत्री जनक चमार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top