Hot News

पालोजोरी: मुहर्रम पर निकाला भव्य ताजिया व अखाड़ा जुलूस

पालोजोरी. त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम को लेकर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम गांवों में ताजिया के साथ अखाड़ा जुलूस निकाली गयी. प्रखंड के पालोजोरी, महुआडाबर, पोखरिया, लेटो, चाकलेटों, मकरकेन्दा, असहना, सगराजोर, कुमागढ़ा, मल्लानडीह, बेदगांवानावाडीह समेत कई गांवों में मुहर्रम पर्व को लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी. मौके पर गांव में ताजिया का जुलूस निकाला गया. सड़क पर जुलूस दोपहर बाद से ही नजर आने लगी थी. महुआडाबर व बेदागांवा नावाडीह सहित कई जगहाें पर मुहर्रम के अवसर पर मेला का भी आयोजन हुआ. इसमें पुरुष, वृद्ध, नौजवान, शिशु शामिल हुए. मुस्लिम युवाओं ने लाठी-डंडे और पारंपरिक हथियार के साथ अखाड़ा में करतब दिखाया. वहीं, विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर नागेंद्र मंडल, पालोजोरी व खागा थाना प्रभारी दंडाधिकारी के साथ लगातार क्षेत्र में गश्ती करते दिखे. साथ ही कई मुस्लिम बाहुल्य गांवों में पुलिस बल भी तैनात किया गया था. सोमवार को भी प्रखंड के बदिया सहित कई गांवों में मुहर्रम के अवसर पर अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा. बेदगांवा नावाडीह में 7 स्टॉर क्लब के युवाओं ने अखाड़ा में दिखाया करतब-मुहर्रम के अवसर पर बेदगांवानावाडीह के 7 स्टॉर क्लब के युवाओं ने हैरत अंगेज करतब दिखाकर लोगों को दांतो तले अंगुली दबाने को मजबुर कर दिया. अखाड़ा के आयोजन में क्लब के शमशेर अंसारी, करीमुद्दीन अंसारी, समसुल अंसारी, जमाल अंसारी, आजाद अंसारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हाइलार्ट्स: अखाड़ा में युवाओं ने दिखाई करतब

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post पालोजोरी: मुहर्रम पर निकाला भव्य ताजिया व अखाड़ा जुलूस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top