Hot News

Bhojpuri: पवन सिंह का बोलबम सॉन्ग ‘जागी ए बाबा’ सावन से पहले फिर हुआ वायरल, करोड़ों व्यूज के साथ बना भक्तों की पहली पसंद

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते. त्योहार हो या मौसम, हर मौके पर उनका एक खास गाना जरूर आता है. सावन के महीने की शुरुआत से पहले एक बार फिर उनका पिछला साल का सुपरहिट भक्ति सॉन्ग ‘जागी ए बाबा’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इसका टाइटल ‘जागी ए बाबा’ है. अबतक इस गाने ने करोड़ों व्यूज बटोर लिए हैं.

पवन सिंह हुए शिव भक्ति में लीन

यह गाना 24 जुलाई 2024 को जेपी स्टार पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था और अब तक इसे 1.8 करोड़ (18,236,257) से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस गाने में पवन सिंह और उनकी को-सिंगर शिवानी सिंह की आवाज ने भोलेनाथ की भक्ति को एक नई ऊंचाई दी है.

इस वीडियो में पवन सिंह पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आते हैं. उनके साथ अभिनेत्री इशानी घोष भी दिखाई दी हैं, जिन्होंने पारंपरिक नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया. गाने को डायरेक्ट किया है दीपांश सिंह ने और कोरियोग्राफी की है विक्रम राजपूत ने.

नया सावन स्पेशल गाना

अब जब सावन 2025 शुरू होने जा रहा है, पवन सिंह फिर से तैयार हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए बोलबम सॉन्ग ‘हरियर चूड़िया खातिर’ की एक झलक शेयर की है. उन्होंने लिखा, “लेके आ रहल बाड़न नया भजन – ‘Hariyar Choodiya Khatir’, जल्दिए आवत बा!” हालांकि, यह गाना आज सुबह रिलीज कर दिया गया है, जिसने महज 2 घंटे में 50 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं.

यह भी पढ़े: Bhojpuri: नीलकमल सिंह के ‘कांवर करे लच लच’ ने सावन से पहले मचाई धूम, भक्ति में झूमे शिवभक्त

यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: सावन से पहले सामने आया अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना, महादेव की भक्ति में लीन कांवड़ लेकर जाते दिखे सिंगर

The post Bhojpuri: पवन सिंह का बोलबम सॉन्ग ‘जागी ए बाबा’ सावन से पहले फिर हुआ वायरल, करोड़ों व्यूज के साथ बना भक्तों की पहली पसंद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top