Indigo Flight Emergency Landing: राजधानी पटना से एक बड़ी समाचार सामने आ रही है, जहां इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की मंगलवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह लैंडिंग उस वक्त की गई जब विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद बर्ड हिट की चपेट में आ गया. विमान में कुल 169 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया है.
उड़ान भरते ही हुआ बर्ड हिट, तुरंत लिया गया बड़ा फैसला
मिली जानकारी के अनुसार, पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही इंडिगो की फ्लाइट एक पक्षी से टकरा गई. पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और विमान को वापस पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा दिया गया.
यात्रियों में दिखा हल्का तनाव, लेकिन राहत की सांस
घटना के बाद यात्रियों में थोड़ी देर के लिए घबराहट का माहौल रहा, लेकिन विमान की सुरक्षित लैंडिंग ने सबको राहत दी. एयरपोर्ट प्रशासन और विमान कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी जरूरतों का ख्याल रखा.
Also Read: महागठबंधन का बिहार बंद: वोटर वेरीफिकेशन के विरोध में रोकी ट्रेनें, प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में किया हाईवे जाम
The post पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही हुआ बर्ड हिट, 169 यात्री थे सवार appeared first on Naya Vichar.
