Hot News

Samsung Galaxy Unpacked इवेंट आज, लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 7 और Flip 7, यहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Samsung Galaxy Unpacked Event 2025: साउथ कोरियन टेक कंपनी Samsung का आज Samsung Galaxy Unpacked इवेंट होने वाला है. न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में आयोजित Samsung का यह मेगा इवेंट हिंदुस्तानीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप कंपनी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट और ऑफिशियल पोर्टल पर के साथ YouTube पर भी देख सकते हैं. बता दें कि आज के इस इवेंट में Samsung अपने तीन-तीन नए डिवाइस लॉन्च करने वाली है. जिसमें कंपनी की मोस्ट-अवेटेड फोल्डेबल फोन Samsung Galaxy Z Fold 7 शामिल है. इसके साथ ही Samsung Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Flip FE को भी कंपनी लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा Galaxy Watch 8 को भी आज कंपनी अनवील करेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

OnePlus Nord 5 vs Poco F7: एक दाम में ज्यादा धाकड़ कौन? किसे खरीदना है स्मार्ट चॉइस!

Galaxy Z Fold 7 में स्लिम बॉडी और 200MP का मिलेगा कैमरा

Samsung के अपकमिंग फोन्स Galaxy Z Fold 7 के कई सारे डिटेल्स अब तक सामने आ चुके हैं. कई लीक के अनुसार, Samsung Galaxy S25 Ultra की तरह ही इसमें स्लिम बॉडी हो सकती है. फोल्ड रहने पर Galaxy Z Fold 7 में जहां 8.9 mm की थिकनेस मिलेगी तो वहीं खुलने पर फोन की थिकनेस 4.2mm हो सकती है. पहली बार कंपनी अपने फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 7 में बड़ा कवर डिस्प्ले दे सकती है. फिलहाल स्क्रीन साइज को लेकर कोई भी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. वहीं, Samsung Galaxy Z Fold 7 के बैक पैनल में 200MP का कैमरा सेटअप मिल सकता है. ऐसे में यह पहली बार होगा, जब Samsung अपने फोल्डेबल फोन में यूजर्स को 200MP का कैमरा सेटअप देगा. हालांकि, यह अभी तक कंपनी कि ओर से कंफर्म नहीं किया गया है. इसके अलावा प्रोसेसर कि बात करें तो, कंपनी अपने इस नए फोल्डेबल फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ हाई कैपेसिटी रैम और स्टोरेज दे सकती है. इसकी कीमत हिंदुस्तान में 1,69,990 रुपये हो सकती है.

अपग्रेड्स के साथ आएगा Samsung Galaxy Z Flip 7

Samsung का नया फ्लिप फोन Galaxy Z Flip 7 भी कई अपग्रेड्स के साथ लॉन्च हो सकता है. स्लिम बॉडी के साथ इस मॉडल की भी ऑउटर स्क्रीन बड़ी हो सकती है. बेहतर फ्रेम के साथ-साथ इस मॉडल में Exynos 2500 प्रोसेसर दिया जा सकता है. Galaxy Z Flip 7 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.9 इंच की इनर डिस्प्ले और 4.1 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले हो सकती है.

Samsung की न्यू वॉच हो सकती है लॉन्च

वहीं, आज के इवेंट में Samsung अपने नए स्मार्टफोन्स के अलावा न्यू Galaxy Watches भी लॉन्च कर सकती है. Watch 8 के लॉन्च के साथ-साथ Watch 8 Classic को कंपनी इवेंट में अनवील कर सकती है.

AI Edit Genie फीचर के साथ आ रही Realme 15 सीरीज, विक्की कौशल अब रियलमी का चेहरा

The post Samsung Galaxy Unpacked इवेंट आज, लॉन्च होंगे Galaxy Z Fold 7 और Flip 7, यहां देखें LIVE स्ट्रीमिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top