How to Become SI and SI Salary 2025 in Hindi: देश की सेवा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का सपना अगर आप देखते हैं तो सब-इंस्पेक्टर (SI) बनना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. राज्य की परीक्षाओं के अलावा केंद्र से भी पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं क्योंकि यह न सिर्फ एक सम्मानजनक पद है बल्कि नौकरी में स्थिरता, अच्छा वेतन और सामाजिक प्रतिष्ठा भी देता है. अगर आप सोच रहे हैं कि SI कैसे बनें, योग्यता क्या चाहिए और कितनी सैलरी मिलती है तो यह लेख अंत तक पढ़ें.
Sub Inspector बनने के लिए योग्यता (How to Become SI)
सब-इंस्पेक्टर बनने के लिए हिंदुस्तान में अलग-अलग राज्यों में भर्तियां होती हैं जो राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड या SSC (Staff Selection Commission) के माध्यम से आयोजित की जाती हैं. यहां योग्यता इस प्रकार है-
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य
- कुछ राज्यों में अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं
- आयुसीमा न्यूनतम 20 वर्ष है
- अधिकतम आयुसीमा 25 से 28 वर्ष (राज्य के अनुसार अलग-अलग)
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट.
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (How to Become SI)
SI बनने के लिए आमतौर पर इन स्टेप्स से गुजरना होता है-
- लिखित परीक्षा– सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और इंग्लिश
- फिजिकल टेस्ट (PET/PMT)– दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि
- मेडिकल टेस्ट– सामान्य स्वास्थ्य जांच
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट.
यह भी पढ़ें- Sara Tendulkar vs Sana Ganguly: गांगुली या सचिन, किसकी बेटी ज्यादा पढ़ी-लिखी, सारा और सना की डिग्रियां कर देंगी हैरान!
सैलरी कितनी होती है? (SI Salary 2025 in Hindi)
सब-इंस्पेक्टर की सैलरी केंद्र और राज्य प्रशासन के अनुसार अलग हो सकती है. यहां औसतन सैलरी बताई जा रही है-
- वेतनमान: 35,400 से 1,12,400 (Level-6, 7th Pay Commission)
- प्रारंभिक सैलरी: 40,000 से 55,000 प्रति माह (DA, HRA और अन्य भत्तों सहित)
- अन्य लाभ: मेडिकल सुविधा, पेंशन, आवास, प्रोमोशन का अवसर.
यह भी पढ़ें- Success Story: उम्र नहीं, जज्बा मायने रखता है! 71 की उम्र में पास किया CA एग्जाम, युवाओं के लिए मिसाल
The post Sub Inspector कैसे बनें और कितनी होती है सैलरी? जान जाएंगे तो लगा देंगे दौड़! appeared first on Naya Vichar.
