Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा को हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल 10 जुलाई को ये मनाया जाएगा. गुरु का हमारे जीवन में बहुत महत्व है और इस खास दिन पर आप कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो आप ये स्पेशल रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने के बारे में.
आटा का हलवा
इस खास मौके पर बनाएं आटा का हलवा
सामग्री
- आटा- एक कप
- घी- एक कप
- इलायची पाउडर- एक छोटा पाउडर
- चीनी- स्वादानुसार
- पानी

यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Recipe: सावन के महीने में आम से झटपट तैयार करें मैंगो पेड़ा
आटा का हलवा बनाने की विधि
- आटा का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में घी डालें. घी गर्म हो जाने पर इसमें आप गेहूं का आटा डाल दें. इसे अच्छे से भुने.
- जब इसका रंग बदल जाए और ये हल्के सुनहरे रंग का हो जाएगा.
- अब आप इसे लगातार फ्राई करें. अब इसमें पानी और चीनी डालकर लगातार चलाते रहें. जब ये टाइट हो जाए तो आप इसे निकाल कर रख लें.
- इसके ऊपर आप ड्राई फ्रूट को काटकर सजाएं.
खीर करें तैयार
आप इस दिन पर खीर को जरूर बनाएं. आइए देखें इसकी सामग्री
- चावल- 5 बड़े चम्मच
- दूध- एक लीटर
- चीनी- स्वादानुसार
- इलायची पाउडर- एक छोटा चम्मच
- काजू- 5 से 10
- बादाम- 5 से 10

खीर बनाने के लिए विधि
- दूध को गैस पर रखें और इसे गर्म करें. दूध को उबाल आने दें. चावल को दो तीन पानी से साफ कर लें.
- दूध में जब उबाल आ जाए तो आप इसमें चावल को डालें और इसे लगातार चलाते रहें.
- इसे तब तक चलाते रहें जब तक चावल पक नहीं जाए.
- अब इसमें आप इलायची पाउडर और चीनी को मिक्स कर दें.
- इसके ऊपर आप कटे हुए ड्राई फ्रूट डाल दें. आपका खीर तैयार है.
यह भी पढ़ें- No Onion No Garlic Recipe Ideas: सावन में बनाएं स्वादिष्ट बिना प्याज लहसुन की ये चीजें, जानें टेस्टी रेसिपी आइडिया
यह भी पढ़ें- Sawan 2025 Recipe: सावन में बनाएं स्पेशल आलू मखाना की सब्जी, इस तरह से करें तैयार
The post Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तैयार करें ये खास चीजें appeared first on Naya Vichar.
