Hot News

How To Grow Jasmine: चमेली के फूलों से सजाएं अपना गार्डन, खुशबुओं से भर जाएगा घर 

How To Grow Jasmine: चमेली का फूल बहुत ही खुशबूदार और सुंदर होता है. इसकी खुशबू घर के माहौल को सुगंधित बना देती है. चमेली के पौधे को घर पर लगाना बहुत आसान है. साथ ही इसे लगाने में ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती. चमेली के पौधे को आप अपने आंगन, बालकनी या छत पर भी गमले में आसानी से उगा सकते हैं. ऐसे में अगर आप अपने घर को फूलों से हरा-भरा और सुगंधित रखना चाहते हैं? तो आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर आसानी से चमेली का पौधा लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं. 

चमेली का पौधा लगाने का सही मौसम

  • चमेली लगाने का सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल या जुलाई से सितंबर होता है. इस समय तापमान न ज्यादा होता है न बहुत कम, जिससे चमेली का पौधा आसानी से खिल जाता है. 
  • मानसून का समय, इस मौसम में मिट्टी की नमी अधिक होती है, जो पौधों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इस समय चमेली की कटिंग से नया पौधा लगाना भी आसान होता है. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Sadabahar Plant: घर को रखें सालभर फूलों से हरा-भरा, लगाएं खूबसूरत सदाबहार का पौधा

घर पर चमेली का पौधा कैसे लगाएं? 

jasmin gardening tips 2
How to grow jasmine: चमेली के फूलों से सजाएं अपना गार्डन, खुशबुओं से भर जाएगा घर  5
  • चमेली का पौधा घर पर लगाना बहुत आसान है और इसकी खुशबू भी बहुत अच्छी होती हैं, जो आपके गार्डन को महका देते हैं. 
  • इसे लगाने के लिए सबसे पहले ऐसी जगह चुनें जहां कम से कम 4 से 6 घंटे सीधी धूप आती हो, जैसे बालकनी, छत या गार्डन. 
  • अगर आप गमले में चमेली का पौधा लगाना चाहते हैं तो एक गहरा गमला लें, जिसमें नीचे से पानी आने के लिए छेद हो. आप नर्सरी से पौधा लाकर या कटिंग से चमेली आसानी से घर पर लगा सकते हैं. 
  • पौधे को मिट्टी में लगाकर अच्छे से दबाएं और इसमीन हल्का पानी दें. हफ्ते में इसमें 2-3 बार पानी दें.

चमेली के पौधे की देखभाल कैसे करें?

  • सूखी और मरी हुई टहनियों को समय-समय पर काटें, जिससे इसमें नए फूल आ सकें. जब चमेली का पौधा बड़ा होने लगे तो इससे दीवार या जाली के सहारे चढ़ाएं. 
  • कीटों से बचाने के लिए इसमें कभी-कभी नीम के तेल को छिड़के. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Papaya Tree: अब घर पर उगाएं ताजा और हरा-भरा पपीता, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट

The post How To Grow Jasmine: चमेली के फूलों से सजाएं अपना गार्डन, खुशबुओं से भर जाएगा घर  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top