Hot News

RHC Civil Judge Admit Card 2025 OUT: राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज एडमिट कार्ड 2025 hcraj.nic.in पर जारी

RHC Civil Judge Admit Card 2025 OUT: राजस्थान हाईकोर्ट ने सिविल जज भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का लंबे समय से इंतजार था. अब उम्मीदवार hcraj.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. यह एडमिट कार्ड सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए है. परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 (रविवार) को किया जाएगा. परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा.

RHC Civil Judge Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • राजस्थान हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • “Civil Judge Cadre – Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लॉगिन पेज पर अपना User ID और Password या Application Number और DOB दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद “Download Admit Card” बटन पर क्लिक करें.
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा. उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट जरूर निकालें.

इन बातों का रखें ध्यान

RHC सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के सवाल पूछे जाएंगे. पेपर कुल 100 अंकों का होगा और उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा. इसमें लॉ, इंग्लिश, हिंदी और जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.

ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र (ID Proof) जैसे आधार कार्ड, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य है. परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचना चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच आदि प्रतिबंधित हैं.

ये भी पढ़ें: BCA करने के 5 बड़े फायदे, इन फील्ड्स में मिलती है लाखों की नौकरी

The post RHC Civil Judge Admit Card 2025 OUT: राजस्थान हाई कोर्ट सिविल जज एडमिट कार्ड 2025 hcraj.nic.in पर जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top