Hot News

एमयू के 30 कॉलेजों के एनएसएस पीओ की वार्षिक बैठक आज, विश्वविद्यालय अंशदान का मुद्दा होगा विशेष

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय में गुरूवार को विश्वविद्यालय के 30 कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी पीओ की वार्षिक बैठक होगी. जिसमें विश्वविद्यालय के एनएसएस अंशदान सहित कई मामलों पर चर्चा होगी. जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. संजय कुमार करेंगे.

एमयू के एनएसएस कॉडिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को एनएसएस की वार्षिक बैठक होगी. इसमें सभी 30 कॉलेज के एनएसएस पीओ को अनिवार्य रूप से शामिल होना है. बैठक में एनएसएस के कुल 9 मुद्दों पर चर्चा होगी. उन्होंने बताया कि बैठक में 100 स्वयंसेवकों एवं गोद लिये गांव या बस्ती की सूची पर चर्चा होगी. इसके अतिरिक्त माई हिंदुस्तान पोर्टल पर पंजीकरण, केआई और ईएलपी निर्माण, वित्तीय वर्ष 2025-26 में एनएसएस के कार्यक्रमों की सूची, कॉलेज से विश्वविद्यालय को दिये जाने वाले एनएसएस अंशदान, जनवरी से जून 2025 तक एनएसएस के अर्धवार्षिक रिर्पोट, महाविद्यालय स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक व उसके निर्णय के आलोक में किये गये कार्य, सोशल मीडिया प्रबंधन, एनएसएस के प्रशिक्षण सत्र व उसके कार्य सहित अन्य मुद्दे या सुझाव पर चर्चा होगी.

एनएसएस के विश्वविद्यालय अंशदान का मुद्दा होगा विशेष

एमयू में गुरुवार को होने वाले बैठक में कॉलेजों में छात्र-छात्राओं से एनएसएस मद में लिये जाने वाले शुल्क में विश्वविद्यालय अंशदान का मुद्दा विशेष होगा, क्योंकि एमयू द्वारा कई बार एनएसएस मद में विश्वविद्यालय के अंशदान को लेकर कॉलेजों को पत्र भी दिया गया है. बता दें कि वर्तमान में एमयू के अंतर्गत कुल 30 कॉलेजों में एनएसएस संचालित हो रहा है. जिसमें प्रत्येक विद्यार्थियों से नामांकन के समय एनएसएस मद में कुल 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है. इसमें 25 रुपये कॉलेज तथा 25 रुपये विश्वविद्यालय का अंशदान होता है, लेकिन एमयू के 30 कॉलेजों में अबतक केवल 18 कॉलेजों द्वारा ही विश्वविद्यालय को अंशदान की राशि दी गयी है. हलांकि इसमें भी सभी 18 कॉलेजों द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एनएसएस का अंशदान विश्वविद्यालय को नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post एमयू के 30 कॉलेजों के एनएसएस पीओ की वार्षिक बैठक आज, विश्वविद्यालय अंशदान का मुद्दा होगा विशेष appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top