Hot News

Amit Shah Retirement Plan: रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे अमित शाह? गृहमंत्री ने बता दिया अपना फ्यूचर प्लान

Amit Shah Retirement Plan: ‘सहकार संवाद’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में बताया, “मैंने निर्णय लिया है कि जब भी मैं सेवानिवृत्त होऊंगा, अपना शेष जीवन वेदों, उपनिषदों और प्राकृतिक खेती को समर्पित करूंगा.”

गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की स्त्रीओं से शाह ने की बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सहकारिता क्षेत्र से जुड़ीं माताओं-बहनों और अन्य सहकारी कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार 9 जुलाई को ‘सहकार-संवाद’ किया. इस कार्यक्रम में शामिल कच्छ की मीरलबेन आशाभाई रबारी जी ने बताया कि कैसे मोदी जी के ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प के तहत ऊंटनी के दूध के व्यवसाय में वृद्धि हुई है.

मध्य प्रदेश के वीरेन्द्र चौहान जन औषधि केंद्र चलाकर सस्ती दवाइयों का लाभ गांव को दे रहे

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के वीरेन्द्र चौहान जी ने बताया कि कैसे PACS जन औषधि केंद्र चलाकर गांव वालों को सस्ती दवाइयों का लाभ पहुंचा रहे हैं और PACS के सदस्यों की आय भी बढ़ रही है. इसी तरह राजस्थान के डूंगरपुर जिले की LAMPS की मैनेजर पवित्रा जोशी ने अपना अनुभव साझा किया. जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह मोदी प्रशासन की दूरदर्शिता से दूरदराज के क्षेत्रों में भी LAMPS खोले जा रहे हैं और इनके माध्यम से छोटे-छोटे किसानों को ऋण उपलब्ध कराकर उनकी प्रगति सुनिश्चित की जा रही है.

The post Amit Shah Retirement Plan: रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे अमित शाह? गृहमंत्री ने बता दिया अपना फ्यूचर प्लान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top