Hot News

बैंक पहुंचे कर्मचारी, बंद रखा काम, ग्राहकों को हुई दिक्कत

दुर्गापुर.

केंद्र प्रशासन की कथित तौर पर श्रमिक व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को देशभर में बैंक कर्मचारी भी हड़ताल पर रहे. इस दिन शहर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), बैंक ऑफ बड़ौदा सहित विभिन्न बैंकों में तैनात कर्मचारियों ने हड़ताल को समर्थन देते हुए कार्य बहिष्कार किया. विभिन्न बैंकों के बाहर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण लेनदेन सहित अन्य कामकाज के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग होकर वापस लौटना पड़ा. जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सबसे अधिक परेशानी व्यापारी वर्ग के लोगों को उठानी पड़ी. यूनियन नेता डी राम ने बताया कि ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सड़क पर उतरे. उन्होंने कहा कि यह हड़ताल जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ और बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों की मांगों को लेकर है. उन्होंने बताया कि बैंक यूनियन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा कंपनियों को मजबूत करने. बैकों और एलआईसी में निजीकरण और विनिवेश को रोकने ,बीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई बढ़ाना बंद करने. सभी सामान्य बीमा कंपनियों को सार्वजनिक क्षेत्र में एकीकृत करन पर्याप्त भर्ती सुनिश्चित करने, आउटसोर्सिंग और अनुबंध नौकरियों को रोकने,एनपीएस को रद्द करने एवं ओपीएस को फिर से लागू करने के अलावा सामान्य ग्राहकों के लिए बैंक सेवा शुल्क कम करने, कॉर्पोरेट्स से बकाया वसूलने के लिए सख्त कदम उठाने सहित विभिन्न मुद्दे को लेकर हड़ताल में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बैंक पहुंचे कर्मचारी, बंद रखा काम, ग्राहकों को हुई दिक्कत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top