Hot News

अदाणी एंटरप्राइजेज ने कर दिया कमाल, मात्र 3 घंटे में बिक गए 1,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड इश्यू

Adani Enterprises: अदाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार को तो कमाल ही कर दिया. कंपनी का 1,000 करोड़ रुपये का बॉन्ड इश्यू खुलने के महज तीन घंटे के भीतर ही पूरी तरह से बिक गया. शेयर बाजार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, यह निर्गम सुबह खुला और दोपहर 3:30 बजे तक इसे 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां प्राप्त हो चुकी थीं.

क्या है एनसीडी और कैसे किया गया इश्यू

यह निर्गम गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के रूप में था, जिसे कंपनियां निवेशकों से कर्ज जुटाने के लिए जारी करती हैं. इस प्रकार के बॉन्ड में निवेशकों को निश्चित ब्याज दर का भुगतान किया जाता है और यह शेयर में बदले नहीं जा सकते. अदाणी एंटरप्राइजेज ने इस बॉन्ड पर सालाना 9.3% तक ब्याज देने की पेशकश की थी, जो बाजार में आकर्षक मानी जा रही है.

पहले आओ, पहले पाओ का असर

यह बॉन्ड इश्यू पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रखा गया था. इसमें खास बात यह रही कि पूरी भागीदारी गैर-संस्थागत निवेशकों (एनएनआई वर्ग) की थी. एक प्रमुख प्रबंधक के अनुसार, “गैर-संस्थागत वर्ग से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया इस निर्गम को अन्य बॉन्ड पेशकशों से अलग बनाती है.”

अदाणी ब्रांड बना निवेशकों का भरोसेमंद नाम

पिछले वर्ष सितंबर में भी अदाणी एंटरप्राइजेज ने 800 करोड़ रुपये का पहला पब्लिक बॉन्ड इश्यू लाया था, जिसे पहले दिन ही 90% सब्सक्रिप्शन मिला था. इस बार के इश्यू में 500 करोड़ रुपये का आधार आकार था, जिसे 500 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का विकल्प रखा गया था. इस तरह कुल इश्यू आकार 1,000 करोड़ रुपये हो गया.

इसे भी पढ़ें: Gold Price Updates: मानसून की बरसात में गिर गया सोना, चांदी की चमक पड़ गई फीकी

क्यों है यह इश्यू खास

  • निवेशकों को उच्च ब्याज दर
  • पूर्ण सुरक्षा वाला सूचीबद्ध एनसीडी
  • केवल खुदरा और एनएचआई वर्ग की भागीदारी
  • बाजार में ब्रांड अदाणी की बढ़ती पकड़

इसे भी पढ़ें: नामीबियाई डॉलर के मुकाबले कितना मजबूत है रुपया, जानकर रह जाएंगे हैरान

The post अदाणी एंटरप्राइजेज ने कर दिया कमाल, मात्र 3 घंटे में बिक गए 1,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड इश्यू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top