Hot News

कोसी नदी के अंदर बसे मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण

नए केंद्रों के चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू

सुपौल. सुपौल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोसी नदी के अंदर बसे नरहैया क्षेत्र के मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार ने भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान उन्होंने नदी की धारा में लगातार बदलाव के कारण संभावित जोखिमों का आकलन किया, जिससे कुछ मतदान केंद्रों के कोसी नदी में विलीन होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस पर उन्होंने स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर संभावित वैकल्पिक स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा नए मतदान केंद्रों के चिन्हांकन और सत्यापन की दिशा में पहल की. निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन के साथ-साथ गांव में मौजूद आम नागरिकों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में भी संवाद किया गया. अधिकारी ने लोगों को बताया कि वे फॉर्म भरकर अपने बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि बीएलओ द्वारा संबंधित फॉर्म का वितरण कर दिया गया है और अब भरे हुए फॉर्म की वापसी एवं अपलोडिंग की प्रक्रिया जारी है. इस अवसर पर उपस्थित लोगों से स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई. भ्रमण में अवर निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ज्योति गामी भी उपस्थित रही.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कोसी नदी के अंदर बसे मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top