Hot News

Delhi Earthquake: फिर हिली राजधानी, जानिए अब तक का सबसे बड़ा भूकंप कब आया और कैसा था असर

Delhi Earthquake: गुरुवार सुबह 9:04 बजे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में कुछ सेकंड तक धरती कांपती रही. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मैग्निट्यूड थी और इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था.

क्या आपको पता है कि दिल्ली में कब आया था सबसे शक्तिशाली भूकंप?

इतिहास पर नजर डालें तो 27 अगस्त 1960 का दिन दिल्लीवासियों के लिए सबसे भयावह भूकंप अनुभव लेकर आया था. उस दिन आए भूकंप की तीव्रता 5.6 मैग्निट्यूड थी और इसका केंद्र दिल्ली के पास ही 5 किलोमीटर गहराई में स्थित था. यह अब तक दिल्ली में दर्ज सबसे तीव्र भूकंप माना जाता है.

भूकंप से दिल्ली में कैसी तबाही मची थी?

मीडिया रिपोर्ट्स और भूकंपीय रिकॉर्ड के अनुसार, 1960 के इस भूकंप में पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक और लाल किला क्षेत्र की कई इमारतों में दरारें पड़ गई थीं. राष्ट्रपति भवन और लाल किले जैसे ऐतिहासिक स्थलों को भी हल्का नुकसान हुआ. कई जगहों पर मलबा गिरने और भगदड़ की स्थिति से करीब 100 लोग घायल हो गए थे.

क्यों संवेदनशील है दिल्ली?

दिल्ली भूकंपीय जोन-4 में आता है, जो मध्यम से उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है. यहां भूकंप की घटनाएं अक्सर हिमालय की टेक्टोनिक गतिविधियों और स्थानीय आंतरिक हलचलों की वजह से होती हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली में भूकंप का खतरा बना रहता है और इसकी तैयारी जरूरी है.

दिल्ली में भूकंप के बड़े उदाहरण

  • 1720: करीब 6.5 तीव्रता का भूकंप, जिसने दिल्ली को बुरी तरह हिला दिया.
  • 1803: उत्तराखंड में आया भूकंप, जिसकी वजह से कुतुब मीनार का गुंबद क्षतिग्रस्त हुआ.
  • 1905: हिमाचल के कांगड़ा में 7.8 तीव्रता का भूकंप, झटके दिल्ली तक महसूस हुए.

Also Read: कहां हुई कितनी बारिश? जानिए मानसून में IMD कैसे मापता है बारिश की हर बूंद

Also Read: Most Educated IPS Officer: हिंदुस्तान के सबसे पढ़े-लिखे IPS ऑफिसर कौन हैं? नाम जानकर दोगुनी कर देंगे तैयारी!

The post Delhi Earthquake: फिर हिली राजधानी, जानिए अब तक का सबसे बड़ा भूकंप कब आया और कैसा था असर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top