Hot News

खूंटी में मजदूरों को काम के बदले मिले मनोरंजन बैंक के नकली नोट! जानिए क्या है पूरा मामला?

Khunti News: खूंटी जिले से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मजदूरों को उनकी मेहनत के बदले नकली नोट देने का मामला इन दिनों खूब चर्चा में है. तोरपा प्रखंड क्षेत्र के ऐरमेरे ग्राम प्रधान बेर्नाड आइंड ने वन विभाग के गार्ड राहुल महतो पर नकली नोट देने का आरोप लगाया है. ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्हें यह नोट मजदूरों का भुगतान करने के लिए वन विभाग के गार्ड के द्वारा रविवार को दिए गए थे.

क्या है पूरा मामला?

इस संबंध ग्राम प्रधान बेर्नाड आइंड का कहना है कि एरमेरे गांव में वन विभाग के द्वारा 25,000 पौधारोपण किया जा रहा है. पौधारोपण के लिए गांव के मजदूरों ने गढ्ढा खोदा. मजदूरों को मजदूरी देने के लिए रविवार की शाम गार्ड राहुल महतो ने नकली नोटों का बंडल उन्हें थमा दिया और कहा इसे मजदूरों में बांट देना. मजदूरों ने जब इन नोटों को स्थानीय दुकानों में खर्च करने की कोशिश की, तो उन्हें यह पता चला कि ये नोट नकली है. मजदूरों ने इसे एक बहुत बड़ा मजाक और अपमानजनक व्यवहार बताया है. उनका कहना है कि उन्होंने मेहनत से काम किया, लेकिन बदले में नकली नोट देकर उनके साथ धोखा किया गया.

बदनाम करने के लिए उठाया जा रहा मनगढ़ंत मामला – प्रभारी वनरक्षी

इधर इस संबंध में प्रभारी वनरक्षी अविनाश लुगुन का कहना है कि बदनाम करने के लिए इस तरह का मनगढ़ंत मामला उठाया गया है. मजदूरों को भुगतान करने के लिए सभी मजदूरों को एक साथ हमेशा विभाग ही पेमेंट करती है न कि किसी को बांटने के लिए पैसे देती है.

खुशसमाचारी: झारखंड में फिर छलकेगा जाम! 285 शराब दुकानों में शुरू हुई बिक्री; अगले माह लागू होगी नयी नीति

The post खूंटी में मजदूरों को काम के बदले मिले मनोरंजन बैंक के नकली नोट! जानिए क्या है पूरा मामला? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top