Hot News

प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता में लगूनिया रघुकंठ ओवरऑल चैंपियन 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर के बैनर तले शहर के पटेल मैदान में बिहार प्रशासन की स्पोर्ट्स प्रतिभा खोज योजना अंतर्गत आयोजित प्रखंड स्तरीय मशाल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हो गया। इस प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो, कबड्डी, फुटबॉल, साइकलिंग आदि का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में 32 संकुल के विभिन्न स्कूलों के अंडर-14 एवं अंडर-16 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लगूनिया रघुकंठ की टीम ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। मशाल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न विद्यालय के बच्चों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार, स्पोर्ट्स विभाग के वरुण कुमार सिंह एवं लेखपाल प्रतीक कुमार के द्वारा हस्ताक्षरित मशाल 2024 का प्रमाण पत्र, मेडल व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य के प्रशासनी विद्यालयों से प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन का सशक्त माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को राष्ट्रीय फलक पर लाने का यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।इस प्रतियोगिता के दौरान इंडिविजुअल इवेंट में 20 बच्चों का चयन किया गया जिसमें ऐथलेटिक्स (बालक एवं बालिका) में 16 और साइकिल रेस में चार बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, टीम स्पर्धाओं में कबड्डी (बालक व बालिका) में 36, फुटबॉल में 14 सहित कुल 77 खिलाड़ी जिला स्तर के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता में लगूनिया रघुकंठ, जगतसिंहपुर, गरुआरा, जितवारपुर, मोहनपुर, कर्पूरीग्राम, जितवारपुर चौथ आदि संकुल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सफल बनाने में उच्च विद्यालय कर्पूरीग्राम के शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभायी। समारोह का संचालन शिक्षक यशवंत हिंदुस्तानी ने किया। निर्णायक मंडल में रजनीश कुमार पांडे, विनय कुमार विनय, पूजा कुमारी खुशबू कुमारी, वंदना कुमारी, रेणु कुमारी ने निष्पक्ष निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 16 बालक संवर्ग के फुटबॉल में उच्च विद्यालय गोल्फ फील्ड ने आरसीबी केई इंटर को हराकर खिताब अपने नाम किया. वही अंडर 16 बालक वर्ग के कबड्डी मे उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लगूनिया विजेता जबकि गरुआरा संकुल की टीम उपविजेता रही. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बीईओ, स्पोर्ट्स विभाग के बरुण कुमार सिंह, लेखापाल प्रतीक कुमार व नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top