नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर :एडीजी कमल किशोर सिंह गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचे जहां जिला अतिथि गृह में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । इसके बाद एडीजी पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की । इस दौरान डीआईजी डॉ स्वप्न गौतम मेश्राम और एसपी अरविंद प्रताप सिंह मौजूद रहे । समीक्षा बैठक को लेकर समस्तीपुर पहुंचे एडीजी कमल किशोर ने बताया कि पहले रिव्यू में पुलिस मुख्यालय से जो दिशा निर्देश दिए गए थे उनकी समीक्षा की जाएगी कि उन दिशा निर्देशों का कितना पालन किया गया । दूसरा बिहार में आने वाला विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तरफ़ से क्या तैयारियां की जा रही हैं उसकी भी समीक्षा की जाएगी । साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता है वैसे वैसे कुछ अपराधिक घटनाएं भी बढ़ते है । अपराधिक घटनाओ का स्वरुप भी बदल जाता अलग तरह के अपराध होते है । उन पर कैसे सक्षम तरीके से नियंत्रण हो । कैसे उन अपराधों को नियंत्रित कर सकते है ताकि एक भय मुक्त माहौल चुनाव के लिए बन सके । इसके लिए भी रिब्यू किया जाएगा । एक सवाल के जबाब देते हुए उन्होंने बताया की ज़िलें मे जितने भी दागी पुलिस पदाधिकारी है उन सभी पर पुलिस विभाग की पैनी नज़र है जल्द ही उन सभी पर कार्रवाई किया जाएगा, मौक़े पर एएसपी सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 01 संजय कुमार पांडे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 02 विजय महतो, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह, ट्राफिक डीएसपी आशीष राज, साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक, रोसडा डीएसपी सोनल कुमारी, पटोरी डीएसपी बीके मेधावी एवं दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा आदि पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे!

