Delhi Election 2025: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की टीम पहुंची. एसीबी की टीम 15 करोड़ का ऑफर वाले बयान पर पूछताछ करने पहुंची थी. इस मामले में एसीबी ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस दिया है. हालांकि आज केजरीवाल से पूछताछ नहीं हो सकी. एसीबी की टीम सिर्फ नोटिस देकर वापस आ गई है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया गया है कि बीजेपी की ओर से पार्टी विधायकों को 15 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है. इस आरोप के बाद दिल्ली का सियासी पारा काफी गरमा गया है. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
नोटिस देकर ही लौट गई एसीबी की टीम
एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के आवास उनसे पूछताछ के लिए गई थी, लेकिन करीब डेढ़ घंटे के बाद एसीबी उनके घर के बाहर से निकल गई. केजरीवाल की लीगल टीम को एसीबी ने नोटिस दिया है और बयान दर्ज कराने को कहा है. एसीबी की टीम को केजरीवाल के घर के अंदर जाने नहीं दिया गया. पूरे मामले में केजरीवाल की लीगल टीम एसीबी से नोटिस मांगती रही कि पहले नोटिस दिखाएं और फिर अंदर जाने दिया जाएगा.
#WATCH | Delhi: AAP National Convener Arvind Kejriwal’s lawyer Rishikesh Kumar says, “They just wanted to create drama… After some time they create a very vague notice… We will file a reply to all their questions…” pic.twitter.com/NDgI2URQbN
— ANI (@ANI) February 7, 2025
एसीबी ने केजरीवाल से पूछे हैं सवाल
दिल्ली एलजी की ओर से जांच के आदेश दिए जाने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की एक टीम केजरीवाल के घर गई और उन्हें कुछ सवालों के साथ एक नोटिस दिया है. एसीबी ने केजरीवाल से इसका जवाब मांगा है.
- एसीबी ने सवाल किया है कि अरविंद केजरीवाल ने 6 फरवरी को सोशल मीडिया एक्स पर आप विधायकों को 15 करोड़ ऑफर दिए जाने और पार्टी छोड़ने के लिए दबाव बनाने का दावा किया था. क्या वो पोस्ट उन्होंने खुद किया था.
- एसीबी ने उन केजरीवाल से उन 16 विधायकों की डिटेल मांगी जिन्हें पैसे देने ऑफर वाले फोन आए थे.
- इसके अलावा एसीबी ने उसकी भी जानकारी मांगी हैं जिसने पैसे का ऑफर किया था.
- एसीबी के केजरीवाल से 15-15 करोड़ रुपये के ऑफर वाले दावे का साक्ष्य या सबूत मांगे हैं.
Anti Corruption Branch serves notice to AAP National Convenor Arvind Kejriwal to join investigation over allegations of ‘offer of bribe to MLAs of Aam Aadmi Party”. pic.twitter.com/eAKm2qGzd1
— ANI (@ANI) February 7, 2025
Also Read: Delhi Election Result: आप विधायकों को 15 करोड़ में खरीदेगी बीजेपी? किसने किया इतना बड़ा खुलासा
The post Delhi Election 2025: 15 करोड़ वाले आरोप पर अरविंद केजरीवाल को ACB का नोटिस, मांगे इन सवालों के जवाब appeared first on Naya Vichar.