नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरायरंजन प्रखंड द्वारा संघ शताब्दी समारोह विजयदशमी उत्सव का आयोजन महंत राम रक्षा उच्च विद्यालय, नरघोघी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम स्थल से आरंभ होकर श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर, अभियंत्रण महाविद्यालय होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल तक किया गया। तत्पश्चात राम लगन सिंह द्वारा शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. मित्र कुमार ठाकुर विभाग बौद्धिक प्रमुख का बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें संघ की स्थापना एवं वर्तमान समय में हिंदुस्तान की एकता एवं अखंडता के लिए संघ की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें हिंदुस्तान को संप्रभुता संपन्न विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संघ सेवकों को मनोयोग से सर्वोच्च बलिदान देने की आवश्यकता है। जिससे देश परम वैभव को प्राप्त करेगा। उपस्थित प्रांत समरसता प्रमुख उत्तर बिहार अजय कुमार, विभाग संपर्क प्रमुख सुरेंद्र झा मौजूद थे। इस अवसर पर सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित थे।

