Hot News

Muzaffarpur : पूजा पंडाल की बिजली जोड़ने गये युवक की करेंट लगने से मौत

प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी चौक पर करेंट लगने से विशुनपुर बघनगरी गांव निवासी रवि कुमार ठाकुर (20) की मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजन ने लोगों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया. बताया गया कि रवि रूपनपट्टी चौक स्थित दुर्गा पूजा के पंडाल में डीजे साउंड बजाने के लिए लाइन देने गया था. इसी दौरान उसे करेंट लग गया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव लेकर घर चले गये़ घटना के बाद जिला पार्षद संगीत पासवान, राजद नेता भोला ठाकुर, बबलू मिश्रा सहित कई लोगों ने पीड़ित परिजन को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Muzaffarpur : पूजा पंडाल की बिजली जोड़ने गये युवक की करेंट लगने से मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top