Hot News

‘विदेश में भारत का अपमान करेंगे तो देश में मिली सीटें भी…’, राहुल गांधी पर बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार

BJP On Rahul Gandhi: बीजेपी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है. बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती पर हिंदुस्तान का अपमान करने और देश को नीचा दिखाने का आरोप लगाया है. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयानों पर कहा कि इससे तो अच्छा होता अगर उन्होंने हिंदुस्तान के लोगों को विजयदशमी के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी होती, लेकिन वे हिंदुस्तान पर हमला कर रहे हैं, वे देश में भी ऐसा ही करते हैं और विदेश में भी.

निराधार बात कहते हैं राहुल गांधी- रविशंकर प्रसाद

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने कोलंबिया में कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र नहीं है, लोगों को बोलने की आजादी नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश के विकास, बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा आजादी से ‘गाली’ देता है तो वह राहुल गांधी हैं, इसलिए उन्हें देश के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है. वे हिंदुस्तान और विदेश में निराधार बातें करते हैं. रवि शंकर प्रसाद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप (राहुल गांधी) विदेश में हिंदुस्तान का अपमान करते हैं तो समझ लीजिए कि आपको देश में मिली सीटें भी नहीं मिलेंगी.

राहुल गांधी ने फिर वहीं किया- गौरव भाटिया

ईआईए (EIA) विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी की टिप्पणी का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा ‘‘राहुल गांधी ने फिर वही किया, विदेशी धरती पर हिंदुस्तान का अपमान किया. लंदन में हमारे लोकतंत्र को बदनाम करने से लेकर अमेरिका में हमारी संस्थाओं का मजाक उड़ाने तक और अब कोलंबिया में भी, वह हिंदुस्तान को वैश्विक मंच पर अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते.’’

राहुल गांधी का बयान

बीजेपी नेता की ओर से शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि हिंदुस्तानीय ढांचे में खामियां हैं और कुछ जोखिम हैं जिनसे हिंदुस्तान को पार पाना होगा. उन जोखिमों को स्पष्ट करने के लिए कहे जाने पर, कांग्रेस नेता ने कहा, ‘सबसे बड़ा जोखिम हिंदुस्तान में लोकतंत्र पर हो रहा हमला है, क्योंकि हिंदुस्तान में कई धर्म, कई परंपराएं, कई भाषाएं हैं. हिंदुस्तान वास्तव में अपने सभी लोगों के बीच चलने वाली एक संवाद प्रक्रिया है.’’ गांधी ने कहा कि भिन्न-भिन्न परंपराओं, धर्मों और विचारों को अपनी अभिव्यक्ति और अस्तित्व की आजादी की जरूरत होती है, और उसे बनाने का सबसे अच्छा तरीका लोकतांत्रिक व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि इस समय हिंदुस्तान में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला हो रहा है, इसलिए यही जोखिम है.’’

Also Read: Bareilly violence: विजयादशमी पर बरेली में हाई अलर्ट, 48 घंटे और बढ़ी इंटरनेट पर लगी पाबंदी, भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

The post ‘विदेश में हिंदुस्तान का अपमान करेंगे तो देश में मिली सीटें भी…’, राहुल गांधी पर बयान पर बीजेपी का जोरदार पलटवार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top